{"_id":"626d9643f07978356c292642","slug":"aamir-khan-kareena-kapoor-found-a-new-way-to-promote-laal-singh-chaddha-film-gave-feather-challenge-to-the-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laal Singh Chaddha: फिल्म को प्रमोट करने का आमिर खान-करीना कपूर ने निकाला नया तरीका, लोगों को दिया 'फेदर चैलेंज'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Laal Singh Chaddha: फिल्म को प्रमोट करने का आमिर खान-करीना कपूर ने निकाला नया तरीका, लोगों को दिया 'फेदर चैलेंज'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 01 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान और करीना कपूर कई साल के बाद एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज होने वाली है। इसकी रिलीज डेट नजदीक आने की वजह से फिल्म को अलग-अलग तरीकों से प्रमोट किया जा रहा है। हाल ही में फिल्म का पहला गाना कहानी रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अब इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आमिर खान ने नया तरीका निकाला है।
Trending Videos
2 of 4
आमिर खान, करीना कपूर खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वीडियो में आमिर-करीना आए नजर
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आमिर और करीना नए अंदाज में अपनी फिल्म को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, दोनों ने फेदर चैलेंज शुरू किया है। इस चैलेंज के तहत लोगों को स्क्रीन पर दिख रहे पंख को फूंक मारनी है। जैसे ही फेदर उड़कर ऊपर उठता और बिखर जाता है तब आपका टास्क कंप्लीट हो जाता है। इस वीडियो में आमिर और करीना दोनों को साथ में टास्क को पूरा करते देखा जा सकता है।
करीना कपूर, आमिर खान
- फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
सबसे पहले आमिर पंख का उड़ाने की कोशिश करते हैं इसके बाद उनके पीछे बैठी करीना भी इस चैलेंज को को एक्सेप्ट कर लेती हैं और स्क्रीन पर दिख रहे पंख पर फूंकने लगती हैं। आखिर में पंख बिखर जाता है और दोनों का चैलेंज पूरा हो जाता है। वीडियो के बैकग्राउंड में कहानी गाने को भी सुना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
करीना कपूर, आमिर खान
- फोटो : Instagram Fan Page
कई फिल्मों में एक साथ आ चुके हैं नजर
आमिर खान और करीना कपूर एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इससे पहले वह राजकुमार हिरानी की फिल्म थ्री इडियट्स में काम कर चुके हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। 3 इडियट्स ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 202 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। यह 200 करोड़ क्लब की पहली फिल्म थी। इसके अलावा फिल्म तलाश में भी दोनों एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुके हैं। अब जल्द ही दोनों तीसरी बार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।