आमिर खान भले ही सोशल मीडिया पर उतने सक्रिय नहीं हैं लेकिन उनकी बेटी इरा खान आए दिन पोस्ट साझा करती रहती हैं। इस बार इरा ने अपनी अलग अंदाज में तस्वीरें पोस्ट की हैं। आमतौर पर बोल्ड लुक में नजर आने वालीं इरा इस बार साड़ी पहने दिखीं।
किरण राव की गिफ्ट की हुई साड़ी में दिखीं आमिर खान की बेटी, फैंस ने इरा की तस्वीर पर ऐसे किया रिएक्ट
इरा ने ईद के मौके पर खूबसूरत लाल रंग की साड़ी पहनी थी। इसमें लाल और सिल्वर रंग का थ्रेड लाइनिंग वर्क किया हुआ है। साड़ी से मैच करते हुए इरा ने सिल्वर ईयररिंग्स पहने। वहीं हाथों में उन्होंने चूड़ियों की बजाय स्पोर्ट्स घड़ी और दूसरे हाथ में ब्रेसलेट पहना है।
इरा ने अपने बालों को खुला रखा है और लुक सिंपल है। इरा के इस नए लुक की फैंस तारीफें कर रहे हैं। यहां खास बात ये है कि उन्हें ये साड़ी आमिर खान की पत्नी किरण राव ने दी है। इसका खुलासा तब हुआ जब इरा की कजिन ने कमेंट सेक्शन में जिक्र किया।
A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on
इरा की कजिन जैन मैरी ने सवाल किया कि 'क्या यह वही साड़ी है जो किरण आंटी ने तुम्हें दी थी? यह बहुत सुंदर है।' इसके बाद इरा कहती हैं कि 'हां ये वही है। यह सचमुच बहुत प्यारी है। हालांकि एक बार तो मुझे लगा था कि मैंने उल्टी पहन ली है।'

बता दें कि इरा, आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। हालांकि किरण राव से इरा की अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों कई मौकों पर साथ देखे जाते रहे हैं। किरण के बेटे आजाद के साथ इरा अक्सर तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on