आमिर खान की बेटी इरा खान बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। इरा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इरा लॉकडाउन में पिता आमिर खान के साथ फार्महाउस पर थीं। करीब एक महीने वक्त बिताने के बाद वो अपने नए घर में शिफ्ट हो गई हैं।
नए घर में शिफ्ट हुईं आमिर खान की बेटी इरा, INSIDE तस्वीरें साझा कर लिखी ये बात
लॉकडाउन के बाद अब धीरे धीरे ढील दी जा रही है। जिसके बाद इरा ने अपने नए घर में शिफ्ट होने का फैसला किया है। इरा ने अपने नए घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on
इरा अपने घर के स्टडी टेबल पर बैठी हुई हैं। साथ ही कुछ लिख रही हैं। तस्वीर में वो बहुत क्यूट लग रही हैं। इरा के स्टडी टेबल के पास किताबों की अलमारी, उनका लैपटॉप, डेस्क लगा हुआ है। साथ ही कई पेटिंग के पोस्टर लगे हैं।
तस्वीरों के साथ इरा ने कैप्शन में लिखा- 'मेरे नए घर को तो देखो।' इस दौरान इरा ने अपने कई फैंस के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि वो पहली बार इस तरह अलग घर में रह रही हैं। उन्हें लगता है कि ये घर उनके लिए एक नई शुरुआत की तरह है।
याद दिला दें कि इरा खान का हाल ही में एक वर्कआउट वीडियो सामने आया था। वो अपने फिटनेस ट्रेनर के साथ लाइव इंस्टाग्राम पर वर्कआउट कर रही होती हैं, तभी अचानक आमिर खान वहां आ जाते हैं और ट्रेनर को हाय बोलते हैं। इस ट्रेनर के साथ आमिर खान पहले से ही जुड़े हुए हैं। उन्होंने आमिर को फिल्म 'धूम 3' और 'पीके' के लिए फिटनेस ट्रेनिंग दी थी।
A post shared by Poznic Training (@poznictraining) on
मुकेश छाबड़ा ने किया खुलासा, जाते जाते यह वादा पूरा कर गए सुशांत सिंह राजपूत