आमिर खान भले ही सोशल मीडिया पर उतने एक्टिव नहीं रहते हैं लेकिन उनकी बेटी इरा खान आए दिन तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब एक बार फिर इरा ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका बोल्ड और ग्लैमरस लुक नजर आ रहा है।
किसी अभिनेत्री से कम नहीं दिखतीं आमिर खान की बेटी, बोल्ड लुक में शेयर कीं तस्वीरें
इरा ने इस दौरान ब्लू कलर का बैकलेस हाई स्लिट गाउन पहना। इरा की ये तस्वीरें फोटोशूट की हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'क्या दृश्य है?' फोटोशूट का बैकग्राउंड एक खूबसूरत सी पहाड़ी है जहां बादलों से भरा आसमान दिखाई दे रहा है।
एक अन्य तस्वीर में इरा खान एक बेंच पर बैठी हुई हैं और वो सामने पहाड़ी की ओर देख रही हैं। इरा की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।
What a view... 📸 @photographybyroozbeh . . . #whataview #seasonsmumbai #shoot #photooftheday
A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on
इरा, आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं । इरा की अपने पिता और किरण राव के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग है। इरा की रुचि अभिनय में नहीं बल्कि निर्देशन में हैं। वो एक नाटक का निर्देशन करने जा रही हैं जो ग्रीक त्रासदी और पौराणिक कथा पर आधारित है।
इस नाटक का नाम 'यूरिपिड्स मेडिया' है। नाटक में मुख्य किरदार निभाने के लिए इरा ने युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच को चुना है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की घोषणा करते हुए इरा ने एक तस्वीर शेयर की थी।
A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on