सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आइरा खान की गिनती उन स्टार किड्स में होती है जिन्होंने फिल्मों में कदम नहीं रखा है बावजूद इसके वह काफी मशहूर हैं। बता दें कि आमिर की लाडली आज अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। यूं तो आइरा अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं लेकिन उनके इस खास मौके पर नुपुर शिखरे ने अपने लेडी लव की एक खास तस्वीर साझा की है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
दिलचस्प: आमिर खान की बेटी आइरा के ब्वॉयफ्रेंड ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, देखें तस्वीरें
आइरा के जन्मदिन पर उनके ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे ने उन्हें एक खास सरप्राइज दिया है। दरअसल, नूपुर ने सोशल मीडिया पर आइरा की बचपन की तस्वीर साझा की है और खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। तस्वीर के साथ-साथ नुपुर ने एक रोमांटिक नोट भी लिखा है।
बता दें कि नूपुर ने आइरा की बचपन की तस्वीर के साथ-साथ एक करंट फोटो भी अपलोड की है जिसमें वो अपने डॉगी के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ-साथ नुपुर लिखते हैं, 'हैलो आयरा खान, जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं माय लव। मैं बहुत कुछ कहना चाहता हूं लेकिन मैं इसे सरल रखने का प्रयास करूंगा और मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।' नुपुर के इस पोस्ट पर आइरा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसके बाद से यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आइया नुपुर के पोस्ट पर लिखती हैं, 'क्यूटी तुमने आखिरकार इस फोटो का इस्तेमाल कर ही लिया।' वहीं नूपुर की मां प्रीतम शिखरे ने भी आयरा खान को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने इन तस्वीरों पर पर किस, हग और दिल की इमोजी शेयर की हैं।
गौरतलब है कि आयरा खान लॉकडाउन में नूपुर के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। वह अक्सर अपनी मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इसके अलावा आइरा मेंटल हेल्थ पर भी खुलकर अपनी बात रखती हैं और इसके प्रति लोगों को जागरूक भी करती हैं। वह खुद भी डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आइरा को एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने साल 2019 में बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने एक नाटक का निर्देशन किया था जिसका नाम 'यूरिपिड्स मेडिया' था।