फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर के खास मैसेज से सनी लियोनी की मुराद हुई पूरी, 3 साल पहले इस वजह से किया था सपोर्ट

Tue, 14 May 2019 10:58 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 14 May 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
aamir khan birthday wish to sunny leone check it out tweet
aamir khan, sunny leone - फोटो : social media

एक्ट्रेस सनी लियोनी ने 13 मई को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस मौके को सनी ने पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चों के साथ ही सेलिब्रेट किया। सनी के जन्मदिन पर ऐसा कुछ हुआ जिसे देखकर लगता है कि उनकी मांगी हुई मुराद पूरी हो गई हो।

aamir khan birthday wish to sunny leone check it out tweet
aamir khan

सनी के फैंस ने तो उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी ही, साथ ही एक खास शख्स ने भी सनी को स्पेशल मैसेज किया। ये कोई और नहीं बल्कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हैं। आमिर खान ने सनी को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा कि 'प्रिय सनी लियोनी, जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। उम्मीद है तुम्हारा दिन अच्छा हो। पूरा साल तुम्हें ढेर सारी खुशियां दे। एक बार फिर से तुम्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं।'

aamir khan birthday wish to sunny leone check it out tweet
sunny leone - फोटो : file photo

आमिर खान का ये मैसेज देखकर सनी लियोनी के चेहरे पर जरूर मुस्कान बिखर गई होगी। दरअसल, इसके पीछे की वजह भी खास है। साल 2016 में एक इंटरव्यू में सनी लियोनी की पिछली जिंदगी को लेकर विवादित सवाल पूछे गए। जिसके बाद आमिर खान ने सनी को सपोर्ट करते हुए कहा था कि उन्हें खुशी होगी वो और सनी एक साथ काम करें। वो पहले जो भी काम करती रही हों इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan birthday wish to sunny leone check it out tweet
sunny leone - फोटो : file photo

अब देखना होगा कि आमिर के इस मैसेज पर सनी का क्या रिएक्शन आता है। वर्कफ्रंट की बात करें को सनी लियोनी तमिल पीरियड फिल्म वीरामादेवी (Veeramadevi) में नजर आएंगी। इस फिल्म को वेदियुदैय्यन (Vadivudaiyan) ने लिखा और डायरेक्ट किया है।

विज्ञापन
aamir khan birthday wish to sunny leone check it out tweet
sunny leone - फोटो : social media

इससे पहले सनी लियोनी के पति ने डेनियल वेबर ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'बहुत सारी बातें लिखना चाहता हूं। बहुत कुछ दिमाग में है लेकिन समझ नहीं आ रहा किस तरह बताऊं। तुम एक बेहतरीन, दयावान इंसान हो जिससे मैं मिला हूं। मैंने तुम्हें अपने अलावा हमेशा दूसरों का करते हुए देखा है। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं जिस राह पर हम लोगों ने चलने का फैसला लिया है। जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दुनिया की सबसे अच्छी महिला को। मैं तुमसे हमेशा प्यार करता रहूंगा। तुम तो अब भी दुनिया की सबसे सेक्सी महिला हो।'  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed