बॉलीवुड के हैंडसम हंक यानी ऋतिक रोशन की फैन फॉलोइंग बहुत अच्छी है। इस बात को साबित सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उनका एक वीडियो भी कर रहा है। वीडियो में एक लड़की ऋतिक रोशन को भारी भीड़ के बीच से निकलकर उन्हें गिफ्ट देने पहुंच जाती है। ऋतिक रोशन की इस लेडी फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
2 of 5
Hrithik Roshan
- फोटो : social media
3 of 5
Hrithik Roshan
- फोटो : file photo
ऋतिक रोशन के फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 न केवल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है बल्कि दर्शक फिल्म में उनके किरदार को भी काफी पसंद कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में ऋतिक रोशन की ये फिल्म पहले हफ्ते में सौ करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है।
4 of 5
Hrithik Roshan
- फोटो : social media
फिल्म ने अब तक मिले आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। करीब 82 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म सुपर 30 का बड़े शहरों में कारोबार अच्छा रहा है। फिल्म को बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है।
5 of 5
Hrithik Roshan
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि ऋतिक रोशन फिल्म सुपर 30 से करीब 2 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। उनकी आखिरी फिल्म काबिल थी। फिल्म 'सुपर 30' में ऋतिक बिहार के मशहूर गणितज्ञ आनंद कुमार का किरदार कर रहे हैं। आनंद कुमार गरीब बच्चों को आईआईटी में दाखिला दिलाने के लिए कोचिंग देते हैं।