90 के दशक में पले बढ़े बच्चों के लिए ऐसे कई सितारे रहे हैं जिन पर उनका क्रश था। इनमें से कई सितारे अभी भी बॉलीवुड और टीवी पर धाक जमाए हुए हैं तो वहीं कई अब गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। लाइमलाइट से दूर हो चुके कई सितारों को तो अब पहचान पाना मुश्किल है। चलिए दिखाते हैं 90 के दशक के सितारों की अभी की तस्वीरें।
2 of 6
जुगल हंसराज
- फोटो : instagram/thejugalhansraj
फिल्म पापा कहते हैं का गाना ‘घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही’ आपको याद ही होगा। इस फिल्म के अभिनेता जुगल हंसराज अब कभी-कभी ही बड़े पर्दे पर दिखते हैं। जुगल ने मोहब्बतें जैसी हिट फिल्म भी की लेकिन उनके खाते में वह सफलता नहीं आ सकी।
3 of 6
किमी काटकर
- फोटो : instagram/bolly_history
80 और 90 के दशक में किमी काटकर एक बोल्ड अभिनेत्री हुआ करती थीं। उन्होंने कई आइकॉनिक गाने दिए हैं। किमी ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली। फिलहाल वह ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं।
4 of 6
मयूरी कांगो
- फोटो : फाइल
फिल्म पापा कहते हैं से डेब्यू करने वालीं अभिनेत्री मयूरी कांगो भी अब लाइमलाइट से दूर हैं। वह फिल्म होगी प्यार की जीत, बादल और बेताबी में नजर आई थीं। साल 2019 में खबर आई कि मयूरी गूगल इंडिया में काम करती हैं। मयूरी के तब के और अभी के लुक में काफी बदलाव आ गया है।
5 of 6
जस अरोड़ा
- फोटो : facebook/jasarora
90 के दशक का एक और लोकप्रिय चेहरा हैं जस अरोड़ा। उन पर फिल्माया गया गाना ‘गुड़ नालो इश्क मीठा’ तो याद ही होगा। उस वक्त के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक जस हाल ही में सीरियल धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज में दिखे।