वैलेंटाइन डे वीक पर बॉलीवुड स्टार्स के लव अफेयर की बात ना हो ऐसा असंभव है। बॉलीवुड में लव-अफेयर को लेकर शुरू से ही बाते चलती आ रहीं है। ऐसे में किसी स्टार्स को प्यार का मुकाम हासिल हुआ तो कोई आज भी दिल टूटने के बाद बॉलीवुड में अपनी धाक जमाए बैठा हैं। फिल्मी दुनिया के ऐसे ही 7 नगीने हैं जो लव लाइफ में फ्लॉप साबित हुए लेकिन आज फिल्म इंडस्ट्री उनके ही नाम से जानी जाती हैं......
बॉलीवुड के सुपरहीरो और हैंडसम ब्वॉय ऋतिक रोशन के अफेयर के चर्चे पूरे बॉलीवुड जगत में गूंजे। एक वक्त था जब वह फिल्म 'काइट' की शूटिंग के दौरान फिल्म में लीड किरदार करने वालीं एक्ट्रेस बारबरा मौरी के प्यार में बह चुके थे बता दें कि ऋतिक ने साल 2000 में ही सुजैन से शादी कर ली थी। बारबरा के बाद ऋतिक का नाम बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत के साथ भी बहुत उछला। यहां तक कि ऋतिक को भी इस मामले में सफाई देनी पड़ गई थी। अगर ऋतिक के आज के हालात पर बात करें तो ना तो उनके पास कोई गर्लफ्रेंड है और बीवी सुजैन से भी उनका रिश्ता टूट गया है।
आज बॉलीवुड के दिवानों का यही सवाल है कि उनके 'भाई जान' कब शादी करेंगे। यह सवाल उनकी खुद की शादी से ज्यादा जरूरी हो गया है। लेकिन आपको बता दें कि सलमान खान का सबसे पहले दिल खूबसूरत एक्ट्रेस एश्वर्या पर आया था लेकिन दोनों की यह मोहब्बत एक इतिहास ही बनकर रह गई। इसके बाद सलमान का नाम सोम्या अली, संगीत बिजलानी और कटरीना कैफ के साथ भी उछला। अब यूलिया वंतूर को उनके साथ जोड़ा जा रहा है।
4 of 8
rekha
- फोटो : social media
एक्ट्रेस रेखा की खूबसूरती के चर्चे तो आज भी बॉलीवुड में गूंज रहे हैं। एक समय था जब रेखा और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ उनके अफेयर की चर्चा पूरे देशभर में थी। लेकिन इनकी ये पॉपुलर लव स्टोरी कभी हकीकत में तब्दील नहीं हो सकी।
5 of 8
priyanka chopra nick jonas
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में मोटी फीस वसूलने वालीं एक्ट्रेस में शुमार हैं और कामयाबी के ऊंचे शिखर पर हैं। लेकिन बात करें उनकी लव लाइफ की तो वहां यह फर्श पर साबित होती थीं। एक समय में प्रियंका के साथ अक्षय कुमार, शाहिद कपूर यहां तक कि शाहरुख का नाम जोड़ा जाता था। खैर, प्रियंका ने अब अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग शादी कर घर बसा लिया है लेकिन पॉपुलैरिटी आज भी बरकरार है।