बॉलीवुड में एक दौर था जब फिल्म को बनने में छह महीने से लेकर साल भर तक का समय लग जाता था, लेकिन अब तो माहौल यह हो गया है कि दर्शक परेशान है कि वे कौन सी फिल्म देखने जाएं । क्योंकि अब हर हफ्ते एक से तीन फिल्में रिलीज होने लगी हैं। बता दें कि पहले की फिल्में इतनी मंहगी भी नहीं बना करती थी जितना की आज फिल्मों पर अंधा-धुंध पैसा खर्च किया जा रहा है...ऐसे में जानते हैं आने वाली उन 6 मेगा बजट फिल्मों के बारे में जो जल्द ही रिलीज होने वाली हैं...
रेस 3
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसुजा की फिल्म रेस 3 की जो अगले महीने 15 जून को रिलीज होगी। यह एक मल्टीस्टारर मूवी है जिसमें तकरीबन 105 करोड़ रुपये की लागत लगी है। फिल्म में सलमान मुख्य भूमिका में होेंगे साथ ही बॉबी देओल, शाकिब सलीम, मोनी रॉय, अनिल कपूर, डेजी शाह और जैकलीन फर्नाडिस भी होंगी।
कलंक
ऐसे में फिल्म मेकर करण जौहर ने भी दो बड़े प्रोजेक्ट साल 2019 के लिए तैयार किये हैं। इसमें बात करेंगे ड्रामा फिल्म कलंक की। फिल्म में लंबे अरसे बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक बार फिर साथ में नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी अहम रोल में होंगे। बात करें फिल्म के बजट की तो बता दें कि यह इस फिल्म की लागत तकरीबन 75 करोड़ रुपये है।
मणिकर्णिका
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत उन एक्ट्रेस में शुमार हैं जो अकेले ही पूरी फिल्म को हिट करवाने का दम रखती हैं। कंगना इन दिनों अपनी आने वाली पीरियड ड्रामा फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म बॉलीवुड की काफी महंगी वुमन ओरिएंटेड फिल्म है। फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है। इस फिल्म का बजट 60 से 70 करोड़ रुपये है।
कृष 4
5 of 7
ऋतिक रोशन, डबल रोल, क्रिश-4
- फोटो : ani
बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन एक बार फिर लोगों के लिए कृष की एक ओर किस्त लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म का चौथा पार्ट होगा जो साल 2020 में रिलीज होगा। इस फिल्म की लागत तकरीबन 100 से 125 करोड़ बताई जा रही है।