बॉलीवुड में हर तरह की फिल्म देखने को मिलती है इसमें चाहे लवस्टोरी हो या फिर कॉमेडी ड्रामा। इसके अलहदा एक्शन, थ्रिलर और एजुकेशनल फिल्में भी देखने को मिलती हैं। लेकिन यहां बात करेंगे बॉलीवुड की उन 5 सस्पेंसिव फिल्मों की जो आपको आखिरी तक टीवी से चिपकाए रखेगी....तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कहानी' बहुत ही सस्पेंसिव और थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में एक्ट्रेस विद्या बालन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को सुजोय घोष ने डायरेक्ट किया है जो एक गर्भवती महिला के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें वह अपने गुमशुदा पति को कोलकाता ढूंढने के लिए निकलती है। लेकिन विद्या ने पति को ढूंढने की जो ट्रिक्स अपनाई हैं वो वाकई काबिले तारीफ हैं।
फिल्म '13बी' इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म को विक्रम कुमार ने डायरेक्ट किया है और लीड रोल में माधवन और नीतू चंद्रा नजर आ रहे हैं। फिल्म हिंदी और तमिल दोनों वर्जन में रिलीज हुई थी। फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। बता दें कि फिल्म में एक अपार्टमेंट के 13 वें माले में रूम नंबर 13 बी में कुछ ना कुछ अजीब ही होता रहता है। बाकी आपको फिल्म देखने के बाद ही समझ आएगा।
फिल्म 'अग्ली' एक साइकोलॉजिकल फिल्म है जो एक जवान लड़की के अपहरण के इर्द-गिर्द ही घूमती है। फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म में देखने वाली बात यह है कि इस लड़की को ढूंढने के लिए उसके दो पापा और एक मां साथ मिलकर दिन रात एक कर देते हैं।
साल 1991 में आई फिल्म 'डेज 100' एक भी साइकोलॉजिकल सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में हैं। पार्थो घोष ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म में माधुरी ने देवी का किरदार निभाया है जो भविष्य में होने वाली घटनाओं से पहले ही रूबरू हो जाती हैं।