बॉलीवुड फिल्मों में शुरुआती दौर से ही विलेन का किरदार देखने को मिला है। साथ ही कई फिल्मों में विलेन के किरदार को डरावना और खूंखार दिखाने के लिए समय-समय पर एक्सपेरिमेंट भी किए गए हैं। ऐसे में बात करेंगे उन 5 साइको विलेन के किरदार की जिन्हें सोचकर भी मन में डर पैदा हो जाए...
फिल्म मकड़ी ने अपनी रिलीजिंग से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर ली थी। फिल्म में चुड़ैल का किरदार दिखाया गया था जिसे देखकर सिनेमाहॉल में बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी सहम गए थे। बता दें कि फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी।
एक्टर आशुतोष राणा की एक्टिंग तो पहले से ही तारीफे काबिल है। लेकिन जब वह अपने खलनायकी वाले रूप में फिल्मों में नजर आते हैं तो अलग ही नजारा होता है। बात करेंगे अक्षय कुमार की फिल्म संघर्ष की जिसमें उन्होंने लज्जा शंकर का बहुत ही भयंकर किरदार किया था। आशुतोष राणा को साइको विलेन के नाम भी पहचाना जाता है। आशुतोष की आंखों को देख कोई भी आसानी से डर जाएगा।
एक्टर प्रशांत नारायण का फिल्म मर्डर 2 में धीरज पांडे का किरदार बेहद डरावना और खूंखार था। फिल्म में वह लड़कियों का बड़ी बेरहमी से कत्लेआम करते थे। इसके बाद उन्हें फिल्म रॉकी हैंडसम में भी इस तरह का डरावना किरदार निभाते हुए देखा गया था।
एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड में यहां तक का सफर अपने दमदार अभिनय के बल पर किया है। वैसे तो नवाज का हर फिल्म में खलनायकी का किरदार बड़ा ही खतरनाक होता है लेकिन फिल्म 'रमन राघव' में उन्होंने अपनी साइको खलनायकी की अलग मिसाल दी थी।