सलमान खान की फिल्म 'सनम बेवफा' को रिलीज हुए आज 30 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ अभिनेत्री चांदनी नजर आईं थीं। अपनी मासूमियत से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था। आलम ये था कि सलमान की नजर जब पहली बार इनपर पड़ी तो वे चांदनी के प्यार में इस कदर लट्टू हो गए कि अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली। जीहां कुछ यही कहानी थी फिल्म सनम बेवफा की। चांदनी की ये पहली फिल्म थी और जबरदस्त हिट रही। लेकिन इस हिट का स्वाद वो अपने फिल्मी करियर में फिर कभी नहीं ले पाईं क्योंकि इसके बाद उनकी जो भी फिल्में आईं वो लगभग फ्लॉप ही रहीं।
'सनम बेवफा' की ये एक्ट्रेस अब हो चुकी है गुमनाम, परिवार के खिलाफ जाकर सलमान ने इस हीरोइन से की थी 'शादी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन