{"_id":"593138244f1c1bf946bda92f","slug":"29-death-aniversary-of-raj-kapoor-some-memories-of-bollywood-show-man","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि: सालों बाद नर्गिस को सामने देख यूं दंग हुए थे राजकपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुण्यतिथि: सालों बाद नर्गिस को सामने देख यूं दंग हुए थे राजकपूर
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Fri, 02 Jun 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
राज कपूर
- फोटो : getty
जब भी बात बॉलीवुड की रोमांटिक जोड़ियों की आती है तो जुबां पर सबसे पहला नाम राज कपूर और नर्गिस का आता है। एक जमाने में राज कपूर और नर्गिस की जोड़ी ना सिर्फ फिल्मी परदे पर आग लगा रही थी बल्कि असल जिंदगी में भी दोनों के बीच चिंगारी दिखने लगी थी।
राज कपूर नर्गिस
उस वक्त राज कपूर शादीशुदा थे बावजूद इसके वो नर्गिस के दीवाने हो गए थे। धीरे-धीरे नर्गिस भी उनकी गिरफ्त में आ गईं। लेकिन कहते हैं ना कि प्यार और उसकी मंजिल आसान नहीं। नर्गिस को जब लगा कि राज कपूर उनसे शादी नहीं करने वाले तो उन्होंने राज कपूर से दूरी बना ली और एक दिन उनसे रिश्ता तोड़कर सुनील दत्त के साथ चली गईं।
राज कपूर
- फोटो : SELF
सालों तक राज कपूर और नर्गिस ने एक-दूसरे से मुलाकात नहीं की और ना ही एक-दूसरे के सामने आए। दोनों अपनी अपनी जिंदगी में रम गए। लेकिन 20 साल बाद ऐसा मौका आया जब राज कपूर और नर्गिस एक-दूसरे के सामने खड़े थे। आखिर क्या हुआ था तब ?
विज्ञापन
विज्ञापन
राज कपूर नर्गिस
मौका था राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर की सगाई का। इसके लिए राज कपूर ने नर्गिस और सुनील दत्त को भी इनवाइट किया। सालों बाद राज कपूर से ऐसा न्योता पाकर नर्गिस चौंक गईं। जिस शख्स से इतने सालों तक उनकी कोई बात नहीं हुई और ना ही मुलाकात, अचानक उससे न्योता पाकर नर्गिस हैरान रह गईं।
विज्ञापन
राज कपूर नर्गिस
खैर...नर्गिस अपने पति सुनील दत्त के साथ राज कपूर के बेटे की सगाई में पहुंच गईं। नर्गिस और राज कपूर जैसे ही आमने-सामने आए नजारा देखने लायक था। ऐसे लगा मानो किसी फिल्म में बिछड़े दो साथी सालों बाद फिर से सामने आए हों।