शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म 'दिल तो पागल है' आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है। यह फिल्म 31 अक्तूबर 1997 को रिलीज हुई थी यानि आज इस फिल्म को 24 साल हो गए हैं। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल की सबसे हिट फिल्म साबित हुई थी। फिल्म में काम करने वाला एक एक व्यक्ति चर्चा में रहने लगा। इतना ही नहीं इस फिल्म ने तमाम अवॉर्ड शो अपने नाम कर लिए। फिल्म की खास बात थी कि इस फिल्म में दो एक्ट्रेस एक साथ काम कर रही थी। लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि फिल्म में निशा का रोल करने के लिए इंडस्ट्री की कोई भी हीरोइन तैयार नहीं थी। यहां तक की करिश्मा ने भी पहले इस रोल को ना कह दिया था। लेकिन यशराज के कहने पर उन्होंने इस फिल्म को किया। जानिए क्यों 'दिल तो पागल है' फिल्म में कोई भी एक्ट्रेस काम नहीं करना चाहती थीं।
24 Years Of Dil To Pagal Hai: इस डर से फिल्म में काम नहीं करना चाहती थीं करिश्मा कपूर, इन 4 अभिनेत्रियों ने भी ठुकराया था 'निशा' का रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन