बॉलीवुड की हिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को रिलीज हुए आज 22 साल हो चुके हैं। यह मल्टी स्टारर फिल्म थी लेकिन काजोल और शाहरुख खान इसके लिए खूब पॉपुलर हुए थे। 16 अक्तूबर 1998 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। जहां अंजलि और राहुल की दोस्ती ने लोगों का दिल जीता था तो वहीं टीना का प्यार भी लोगों को खूब पसंद आया था। चलिए आज इस खास मौके पर बताते हैं फिल्म से जुड़ी बातें...
2 of 5
kkhh
- फोटो : twitter- @BombayBasanti
करण जौहर ने इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। इस फिल्म में सलमान खान भी कुछ देर के लिए नजर आए थे। करण जौहर ने सलमान खान वाले रोल के लिए कई लोगों को अप्रोच किया था लेकिन सब ने रिजेक्ट कर दिया था। चंद्रचूड़ सिंह ने तो उन्हें काफी घंटे इंतजार करवाया और फिर फिल्म करने से मना कर दिया। बाद में अमन मेहरा वाले रोल के लिए सलमान को कास्ट कर लिया गया था।
3 of 5
kkhh
- फोटो : twitter- @BombayBasanti
क्या आप जानते हैं सिर्फ 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी कुछ कुछ होता है ने 100 करोड़ रुपये से अधिक का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था। हम आपके हैं कौन और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे सहित ये उस समय की हाइएस्ट ग्रॉसर रही थी। सना सईद ने इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी अंजलि का रोल निभाया था।
4 of 5
kkhh
- फोटो : twitter- @BombayBasanti
फिल्म में टीना के रोल के लिए पहले ट्विंकल खन्ना को लिया गया था। ट्विंकल ने 11 दिन की शूटिंग के बाद फिल्म छोड़ दी थी। बाद में रानी ने इस रोल को बखूबी निभाया था। इसी फिल्म से रानी रातों रात सुपरस्टार बनी थीं। काजोल-शाहरुख-रानी की यह तिकड़ी आज भी याद की जाती है। करण जौहर के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक है।
5 of 5
kkhh
- फोटो : twitter- @BombayBasanti
काजोल से पहले अंजलि का रोल जूही चावला को दिया गया था। फिल्म का टाइटल जुगल हंसराज ने दिया था लेकिन यह टाइटल जावेद अख्तर को पसंद नहीं आया था और उन्होंने फिल्म के गाने लिखने से मना कर दिया था। ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है जो दर्शकों में आज भी उतनी ही पसंद की जाती है जितनी तब की गई थी।