इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस (आईएफएफएलए) ने आज अपने ग्रैंड जूरी विजेताओं और फेस्टिवल के 19वें संस्करण के लिए ऑडियंस अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी है। कोरोना के मद्देनजर इसका आयोजन वर्चुअल तरीके से किया गया था। भारत में यह 20 से 27 मई तक चला। बता दें कि इंडिया में इसे पहली बार आयोजित किया गया।
IFFLA: इस साल दिखा महिला निर्देशकों का दबदबा, तमिल मूवी को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड
इस दौरान फीचर जूरी ने साजिन बाबू द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म बिरयानी का सम्माननीय उल्लेख किया। उन्होंने कहा ‘फिल्म में कनी कुश्रुती की मुख्य भूमिका में एक अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली प्रदर्शन शामिल था।’ वहीं, अजीतपाल सिंह ने फीचर डेब्यू करते हुए ‘फायर इन द माउंटेंस (Fire In The Mountains)’ ने सर्वश्रेष्ठ फीचर के लिए ऑडियंस अवॉर्ड जीता। दूसरी तरफ बेस्ट शॉर्ट का ग्रैंड जूरी पुरस्कार ‘बिट्टू’ के लिए करिश्मा देव दूबे को मिला। इसपर टिप्पणी करते हुए जूरी ने कहा ‘एक शानदार युवा लड़की के बारे में एक शानदार फिल्म हमें दिलचस्प और सम्मोहक लगी। एक सच्ची कहानी के आधार पर दुबे ने घटना को मानवीय बनाने में कामयाबी हासिल की और दो लड़कियों के बीच दोस्ती के बारे में कहानी बताई।’
शॉर्ट्स कैटेगरी में रीमा दास की ‘फॉर ए अदर (For Each Other)’ का माननीय उल्लेख किया गया। जूरी ने कहा, ‘यह अद्भुत फिल्म है और उत्सुकता से देखी गई फिल्म के रूप में सामने आई है।’ इसके बाद उपमन्यु भट्टाचार्य (Upamanyu Bhattacharyya) और कल्प सांघवी (Kalp Sanghvi) की शॉर्ट फिल्म वेड (Wade) को भी सराहा गया। जूरी ने कहा कि यह एक आश्चर्यजनक एनिमेटेड लघु फिल्म है।
आखिर में एक युवा अभिनेत्री निविता चालिकी (Nivita Chaliki) को ‘फॉरएवर टुनाइट (Forever Tonight)’ के अभिनय को सराहा गया। इसपर जूरी ने कहा कि निविता ने शानदार ढंग से इस चरित्र को निभाया और एक भारतीय अमेरिकी होने की चिंताओं को दर्शाते हुए पर्दे पर उतारा। सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का ऑडियंस अवार्ड ‘क्वीर लव स्टोरी (queer love story)’ की आरती नेहर्ष (Aarti Neharsh) की ‘द सॉन्ग वी संग (The Song We Sang)’ को गया।
पुरस्कार विजेता: फीचर
सर्वश्रेष्ठ फीचर के लिए ग्रैंड जूरी अवॉर्ड - सेठथुमान (Seththumaan) (निर्देशक: थमिज)
माननीय उल्लेख - बिरयानी (निर्देशक: साजिन बाबू)
सर्वश्रेष्ठ फीचर के लिए ऑडियंस अवॉर्ड - फायर इन द माउंटेंस (निर्देशक: अजीतपाल सिंह)
पुरस्कार विजेता: लघु
बेस्ट लघु फिल्म के लिए ग्रैंड जूरी अवॉर्ड- बिट्टू (निर्देशक: करिश्मा देव दुबे)
माननीय उल्लेख - फॉर इच अदर (निर्देशक: रीमा दास)
माननीय उल्लेख - वेड (निर्देशक: उपमन्यु भट्टाचार्य और कल्प सांघवी)
लघु फिल्म में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए माननीय उल्लेख - निविता चालिकी, फॉरएवर टुनाइट
बेस्ट शॉर्ट के लिए ऑडियंस अवॉर्ड- द सॉन्ग वी संग (निर्देशक: आरती नेहर्ष)