बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों को लेकर फैंस के बीच खूब क्रेज देखने को मिलता है। 2005 में आज के ही दिन रिलीज हुई उनकी फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' को रिलीज हुए आज पूरे 17 साल हो गए हैं। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बनाने के पीछे भी सलमान खान की एक खास वजह थी, जो अभिनेत्री सुष्मिता सेन से जुड़ी है। आज फिल्म की रिलीज के 17 साल पूरे होने के मौके पर हम आपको फिल्म से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।
2 of 4
मैंने प्यार क्यों किया
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म से जुड़े किस्से बताने से पहले बात करते हैं फिल्म की स्टार कास्ट और कहानी की। इस फिल्म में सलमान और सुष्मिता के अलावा कटरीना कैफ, अरशद वारसी, अरबाज खान और राजपाल यादव मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी है कि समीर (सलमान खान) अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया (कटरीना) से कहता है कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश नहीं है। ऐसे में सोनिया चाहती है कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे, जिसके लिए वह सुष्मिता को अपनी पत्नी बनने का नाटक करने के लिए कहता है। बाद में कहानी इन्हीं तीनों के इर्द-गिर्द घूमती है।
3 of 4
सलमान खान, सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
'मैंने प्यार क्यों किया' को लेकर ये भी कहा जाता है कि इस फिल्म को सलमान ने कटरीना कैफ को ब्रेक देने के लिए बनाया था। हालांकि कुछ वर्षों पहले सुष्मिता सेन ने इस फिल्म को बनाने के पीछे की असली वजह बताई थी। सुष्मिता ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह सलमान खान की बहुत बड़ी फैन थीं और ऐसे में उन्होंने सलमान की पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के पोस्टर खरीदने में अपनी पूरी पॉकेट मनी खर्च कर दी थी।
4 of 4
सुष्मिता सेन, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता ने बताया कि जब वह सलमान के साथ 'बीवी नंबर 1' कर रही थीं, तो पहले उन्हें यकीन नहीं हो रहा था। बाद में उन्होंने सलमान को 'मैंने प्यार किया' से जुड़ा किस्सा बताया, जिसके बाद सलमान ने उनसे कहा था कि आपको ‘मैंने प्यार किया’ इतनी पसंद आई है, तो अब मैं आपके लिए ‘मैंने प्यार क्यों किया’ बनाऊंगा। बाद में सलमान ने ऐसा किया भी और फिल्म बनाई। 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने उस समय 55.58 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। इस फिल्म के बाद कटरीना कैफ की भी बॉलीवुड में अपनी एक पहचान बनने लगी थी।