आमिर खान की साल 2001 में आई फिल्म '
लगान' को आज 16 साल हो गए हैं। ये फिल्म खेल पर बनी बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। 'लगान' के मुख्य किरदार भुवन और गौरी को तो आप अच्छे से जानते हैं। आज हम आपको मिलवाने जा रहे हैं फिल्म के ऐसे किरदार से जिसने गौरी के प्यार में पागल हो अपनी ही टीम से बेवफाई कर दी थी।
फिल्म के मुख्य किरदारों में से एक था 'लाखा' जिसे थियेटर आर्टिस्ट यशपाल शर्मा ने निभाया था। यशपाल ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की है।
यशपाल को पहला ब्रेक गोविंद निहलानी की फिल्म 'हजार चौरासी की मां' में मिला। इस फिल्म में उन्होंने जया बच्चन और नंदिता दास जैसे नामचीन कलाकारों के साथ काम किया। यही वो फिल्म थी जिसने उन्हें 'लगान' जैसी बड़ी फिल्म दिलवाई थी।
'लगान' में 'लाखा' गौरी से एकतरफा प्यार करता है और इसी की जलन में वो अंग्रेजों के लिए काम करने लग जाता है। उनके निभाए गए इस किरदार की खूब तारीफ हुई थी। फिल्म से जुड़ा उनका एक किस्सा उन्होंने हाल ही एक
इंटरव्यू में बताया।
हुआ यूं था कि जब लगान की शूटिंग शुरू हुई तो यशपाल स्ट्रगलिंग एक्टर थे। जब आमिर की पहली पत्नी रीना दत्त ने यशपाल को फिल्म के ऑडिशन के लिए बुलाया तो उन्हें लगा वो 1 लाख से कम रुपये बिलकुल नहीं लेंगे। यशपाल के मांगने से पहले ही रीना ने कहा कि क्योंकि फिल्म का बजट बिलकुल टाइट है इसलिए वो उन्हें डेढ़ लाख से ज्यादा नहीं दे पाएंगी। यशपाल को यकीन ही नहीं हुआ कि उन्हें बिन मांगे इतने पैसे मिल रहे हैं।