आम जिंदगी से लेकर बॉलीवुड में भी कई बार ब्रेकअप के बाद लोग कड़वाहट से भर जाते हैं। प्यार या शादी का टूट जाना लोग झेल नहीं पाते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो ब्रेकअप और तलाक के बाद भी अपने एक्स के संग आत्मीय रिश्ता साझा करते हैं। चलिए आज हम ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में आपको बताते हैं जो तलाक के बाद भी अपनी पत्नी के संग एक दोस्त की तरह पेश आते हैं ---
2 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ऋतिक रोशन आ आता है। ऋतिक रोशन तलाक के बाद अभी अपनी पत्नी सुजैन रोशन के साथ कई बार स्पॉट किए जाते हैं। दोनों मिलकर प्यार से अपने बच्चों का पाल रहे हैं। पिछले दिनों बेटे के स्कूल के फंक्शन पर दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया था।
3 of 5
अरबाज खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान के भाई और अभिनेता अरबाज खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अरबाज खान तलाक के बाद भी अपनी पत्नी मलाइका अरोड़ा के संग दोस्ती का रिश्ता शेयर करते हैं। कई बार मलाइका अरबाज के घर पर स्पॉट की जाती हैं। दोनों ने तलाक के बाद भी एक-दूसरे के खिलाफ कोई कड़वा बयान नहीं दिया था।
4 of 5
अर्जुन रामपाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया कई साल पहले एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। दोनों ने साल 2019 में तलाक ले लिया था, लेकिन वे आज भी दोस्ती का रिश्ता साझा करते हैं। अर्जुन कई मौकों पर मेहर की तारीफ करते दिखाई देते हैं।
5 of 5
फरहान अख्तर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक फरहान अख्तर और उनकी पत्नी अधुना का भी तलाक हो चुका है, लेकिन दोनों के बीच एक आत्मीय संबंध है। दोनों मिलकर अपनी बेटियों की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं। फरहान अख्तर ने तो दूसरी शादी भी कर ली है, लेकिन वे आज भी अपनी एक्स वाइफ के अच्छे दोस्त हैं।