फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana-Chirag: चुनाव जीतने के बाद पहली बार मिले कंगना रणौत-चिराग पासवान, गर्मजोशी से किया एक-दूसरे का स्वागत

Fri, 07 Jun 2024 12:38 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 07 Jun 2024 12:38 PM IST
विज्ञापन
BJP MP kangana ranaut meets LJP chief Chirag Paswan at parliment complex in newly elected MP of NDA meeting
कंगना रणौत-चिराग पासवान - फोटो : PTI
लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत से संसद परिसर में मुलाकात की। हाल ही में राजनीति में प्रवेश करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को संसद परिसर में चिराग पासवान से मुलाकात के दौरान बातचीत करते देखा गया।
BJP MP kangana ranaut meets LJP chief Chirag Paswan at parliment complex in newly elected MP of NDA meeting
कंगना रणौत-चिराग पासवान - फोटो : PTI

उनकी बातचीत की कई तस्वीरें और वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं और उनमें कंगना को संसद में चिराग को शुभकामनाएं देते हुए देखा जा सकता है। दोनों ने गर्मजोशी से गले मिलकर एक-दूसरे से मुलाकात की और सभी मुस्कुरा रहे थे। कंगना भी अपने पूर्व सह-कलाकार से मिलकर काफी खुश नजर आईं। दोनों की तस्वीरों को देख प्रशंसक भी काफी तारीफ कर रहे हैं।

BJP MP kangana ranaut meets LJP chief Chirag Paswan at parliment complex in newly elected MP of NDA meeting
कंगना रणौत-चिराग पासवान - फोटो : PTI

कंगना और चिराग एक फिल्म भी साथ में कर चुके हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने फिल्म उद्योग में अपना करियर शुरू किया था, जिसमें उन्होंने 2011 की फिल्म 'मिले ना मिले हम' में कंगना रणौत के साथ अभिनय किया था। उन्होंने एक टेनिस खिलाड़ी की भूमिका निभाई थी, जो एक सुपरमॉडल से प्यार करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MP kangana ranaut meets LJP chief Chirag Paswan at parliment complex in newly elected MP of NDA meeting
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
चिराग पासवान की अभिनेता से राजनेता बनने की यात्रा ने एक दिलचस्प मोड़ लिया है। चिराग और कंगना दोनों ने सिल्वर स्क्रीन से राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा, जिसमें पासवान ने बिहार के हाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा और 1.70 लाख वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। वहीं कंगना रणौत ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से जीत हासिल की।
 
विज्ञापन
BJP MP kangana ranaut meets LJP chief Chirag Paswan at parliment complex in newly elected MP of NDA meeting
kangana ranaut - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

कंगना की जीत के बाद चिराग ने उन्हें बधाई देते हुए चिराग ने कहा कि वे उनकी राय सुनने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा था, 'हमारे बीच अच्छे संबंध हैं, हमने एक फिल्म में काम किया है। हम संसद में मिलेंगे। मुझे लगता है कि वह एक मजबूत महिला हैं। वह अपनी बात बहुत स्पष्टता से कहती हैं।' उन्होंने आगे कहा कि भाजपा को देश में एनडीए सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी से बिना शर्त समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा, 'हमने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को बिना शर्त स्वीकार कर लिया है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed