{"_id":"6666ef07d234167df00e7d87","slug":"bigg-boss-ott-3-host-anil-kapoor-new-promo-video-out-read-details-inside-2024-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anil Kapoor: अनिल कपूर के आने से बदल जाएगा सबकुछ, निर्माताओं ने जारी किया बिग बॉस ओटीटी 3 का नया वीडियो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anil Kapoor: अनिल कपूर के आने से बदल जाएगा सबकुछ, निर्माताओं ने जारी किया बिग बॉस ओटीटी 3 का नया वीडियो
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का 21 जून से शुरू होने वाला है। निर्माताओं ने जब से शो के शुरू होने की तारीख की घोषणा की है तभी से यह लगातार चर्चा में है। इसका एक मुख्य कारण शो के होस्ट का बदला जाना भी है। इस बार इस शो की मेजबानी सलमान खान नहीं, बल्कि दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर करेंगे। दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए शो के निर्माता लगातार प्रोमो वीडियो साझा कर रहे हैं।
इस बीच मेकर्स ने अनिल कपूर का एक और नया प्रचार वीडियो जारी कर दिया है। इस वीडियो की शुरुआत में अभिनेता भीड़ के बीच नजर आते हैं। भीड़ में लोग अलग-अलग मुखौटे पहने हुए हैं। वहीं, प्रोमो में अनिल कपूर अपनी जीवन यात्रा का वर्णन करते हुए नजर आते हैं। जियो सिनेमा की ओर से किए गए पोस्ट में वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "मौसम बदलेगा, तापमान बदलेगा...एके के आने से अब सबकुछ बदलेगा। इस खास सीजन के लिए तैयार हो जाइए।"
3 of 5
अनिल कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस वीडियो के सामने आते ही फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। एक फैन ने लिखा, “ इसमें विशाल पांडे, सना मकबूल, साई केतन, सना सुल्तान और सोनम खान प्रतिभागी हैं।” दूसरे ने लिखा, “वाह, अब इंतजार नहीं हो रहा।” इसके अलावा और भी कई लोग इस पोस्ट पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
मेकर्स ने जब घोषणा की कि सलमान खान की जगह अनिल कपूर इस शो के तीसरे सीजन को होस्ट करेंगे तो सभी हैरान रह गए। बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रीमियर 21 जून से जियो सिनेमा प्रीमियम पर होगा। रियलिटी शो की मेजबानी के बारे में बात करते हुए अनिल कपूर ने कहा, “बिग बॉस ओटीटी और मैं एक ड्रीम टीम की तरह हैं। हम दोनों दिल से जवान हैं। लोग अक्सर मजाक में कहते हैं कि मैं रिवर्स एजिंग कर रहा हूं, लेकिन बिग बॉस वाकई कालातीत है। यह कुछ हद तक स्कूल वापस जाने जैसा लगता है।”
विज्ञापन
5 of 5
अनिल कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनिल कपूर ने आगे कहा, "मैंने अब तक सभी प्रोजेक्ट्स को हमेशा ईमानदारी और कड़ी मेहनत के साथ पूरा किया है। बिग बॉस के लिए मैं दस गुना ऊर्जा बढ़ाने जा रहा हूं। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अनिल कपूर सावि में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ दिव्या खोसला और हर्षवर्धन राणे भी दिखे थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।
OTT This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते मिलेगा थ्रिलर ड्रामा के साथ रोमांस-कॉमेडी का मजा, जुनैद-अवनीत का चलेगा जादू
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।