{"_id":"65571517cbf9d0d55c036e5a","slug":"chhath-puja-2023-bhojpuri-star-akshara-singh-song-chhathi-maiya-kariha-dular-recorded-released-in-same-day-2023-11-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshara Singh: 'छठी मइया करिहा दुलार' का अनोखा रिकॉर्ड, एक ही दिन में रिकार्डिंग और रिलीज भी हो गया वीडियो","category":{"title":"Bhojpuri","title_hn":"भोजपुरी","slug":"bhojpuri"}}
Akshara Singh: 'छठी मइया करिहा दुलार' का अनोखा रिकॉर्ड, एक ही दिन में रिकार्डिंग और रिलीज भी हो गया वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: यशी पाल
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:57 PM IST
सार
लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू हो रहा है। इस महापर्व पर अभिनेत्री से गायिका बनी अक्षरा सिंह ने अपना नया गाना 'छठी मईया करिहा दुलार' का एल्बम रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू हो रहा है। चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य देते हुए समापन होता है। भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक अल्बम में छठी मैया के गीत खूब सुनने को मिलते है। छठ महापर्व के एक हफ्ते पहले से ही छठी मैया पर बने भोजपुरी गाने रिलीज होते रहते है। इस महापर्व पर भोजपुरी के हर गायक का छठी मैया पर म्यूजिक वीडियो रिलीज होता है। अभिनेत्री से गायिका बनी अक्षरा सिंह ने महापर्व छठ पर 'छठी मईया करिहा दुलार' एल्बम रिलीज कर कर दिया।
2 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सूर्य देव को समर्पित लोक आस्था के महापर्व छठ पर भोजपुरी की सुपर हॉट एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने छठी मैया पर 'छठी मईया करिहा दुलार' म्यूजिक वीडियो रिलीज कर दिया। इस म्यूजिक वीडियो को देखने के बाद लगता है कि बिना किसी तैयारी के ही आनन फानन में इसे रिलीज कर दिया गया है। इस म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह 'छठी मईया करिहा दुलार' एक स्टूडियो में जाती नजर आ रही हैं, जिसमें कुछ स्टॉक शॉट्स डालकर वीडियो बना कर रिलीज कर दिया गया।
दरअसल, भोजपुरी गायकों के गानों का दर्शकों का बहुत बड़ा वर्ग है। जब भी कोई त्यौहार नजदीक आता है तो भोजपुरी गायक पहले से ही गानों की रिकार्डिंग और उसकी शूटिंग की तैयारी में जुट जाते हैं और त्यौहार के एक हफ्ता पहले ही म्यूजिक वीडियो रिलीज कर देते हैं। अक्षरा सिंह भी अपने फैंस के लिए हर त्यौहार पर कोई ना कोई म्यूजिक वीडियो रिलीज करती ही हैं, लेकिन इस बार व्यस्तता के चलते वह पहले से म्यूजिक वीडियो तैयार नहीं कर पाई। इसलिए उन्होंने एक ही दिन में गाने की रिकॉर्डिंग की और उसी रिकॉर्डिंग की वीडियो बनाकर रिलीज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षरा कहती हैं, 'मैंने अब तक कईं छठ गीत गाए हैं, लेकिन ये कुछ नया और अलग है। इसलिए मैं अपने फैंस और चाहने वालों से कहना चाहूंगी कि आप मेरे इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें। इसमें आपको अक्षरा की आवाज आपकी दिल की आवाज जैसी महसूस होगी। इस गाने में छठी मां की महिमा का अभूतपूर्व प्रस्तुति है, जो हर किसी के छठ पूजा को यादगार कर देगा।'
अक्षरा सिंह का छठ गीत 'छठी मईया करिहा दुलार' मनोज यादव ने लिखा है। इस गीत को प्रजक्ता शुक्रे ने संगीतबद्ध किया है। इस अलबम में अक्षरा सिंह पूरी तरह से छठी मैया की भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं। इस अलबम से अक्षरा सिंह छठी मैया की विनती करते हुए गुहार लगा रही हैं कि संसार भर के लोगों को सुखी रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।