क्या काजल राघवानी ने निरहुआ के बारे में बोला झूठ? ‘भोजपुरी बवाल’ में प्रोड्यूसर ने आकर खोली पोल; देखें वीडियो
Kajal Raghwani Allegations Against Nirahua: ‘भोजपुरी बवाल’ में अभिनेत्री काजल राघवानी ने अभिनेता निरहुआ पर एक बड़ा आरोप लगाया था। इस आरोप की सच्चाई बताने के लिए शो में निरहुआ की पुरानी फिल्म ‘आशिक आवारा’ के प्रोड्यूसर आए। जानिए, प्रोड्यूसर ने काजल राघवानी के आरोपों पर क्या कहा?
विस्तार
शो ‘भोजपुरी बवाल’ के एक एपिसोड में काजल राघवानी ने कहा था कि निरहुआ ने भोजपुरी फिल्म ‘आशिक आवारा’ के एक गाने से उन्हें हटाया। काजल ने यह भी कहा कि गाने में आम्रपाली को लिया गया, ऐसा निरहुआ के कहने पर किया गया। इन आरोपाें को निरहुआ ने शो में पूरी तरह से नकारा दिया। लेकिन अब शो में फिल्म ‘आशिक आवारा’ की एंट्री हुई है, जानिए, इस मामले पर प्रोड्यूसर ने क्या कहा?
क्या प्रोड्यूसर ने सबके सामने बताया सच?
प्रोड्यूसर प्रेम जी ने शो में काजल के आरोपों को नकार दिया। वह कहते हैं, ‘काजल आपको ऐसा किसने कहा। यह तो सरासर गलत है। अगर मैंने ऐसा कहा था तो यह आप साबित कीजिए।’ यह सुनते ही काजल राघवानी सकपका जाती हैं।
आम्रपाली का फूटा काजल पर गुस्सा
जब प्रोड्यूसर अपनी बात कहते हैं तो आम्रपाली कहती हैं, ‘अब आप देखिए प्रोड्यूसर गलत, हीरो गलत। यहां बैठा हर आदमी गलत। बस वही (काजल राघवानी) एक सच्ची है।’ इसके बाद आम्रपाली रोने लगती हैं क्योंकि उन्हें बेवजह इस विवाद का हिस्सा बनना पड़ा था।
पवन सिंह पर भी लगा चुकी हैं आरोप
रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में ही अभिनेत्री काजल राघवानी ने अभिनेता पवन सिंह पर भी बड़ा आरोप लगाया था। अभिनेत्री ने कहा था, ‘पवन सिंह का तुमको पता ही है। वहां उनका किसिंग सीन हुआ था, जबरदस्ती करवाया था। जबकि मैंने किसिंग सीन के लिए मना किया था तो वो सेट छोड़कर चले गए थे। मैंने सबकी इज्जत की है लेकिन कोई इसके काबिल नहीं है।’
बता दें कि काजल राघवानी ने पवन सिंह, निरहुआ और खेसारी लाल यादव जैसे चर्चित भोजपुरी अभिनेताओं के साथ अभिनय किया है।
View this post on Instagram