भोजपुरी फिल्में और भोजपुरी सितारे दिन-ब-दिन नया मुकाम हासिल कर रहे हैं। उनकी फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। साथ ही भोजपुरी स्टार्स को देश-दुनिया में पहचाना जा रहा है। कई भोजपुरी सितारे बॉलीवुड की फिल्मों में भी अपनी दमदार अदाकारी का जलवा बिखेर चुके हैं। इतना ही नहीं, कुछ सितारे अभिनय की दुनिया के साथ साथ राजनीति में भी अपना दमखम दिखा रहे हैं। चलिए जानते हैं उन भोजपुरी सितारों के बारे में जो राजनीति में भी अपना परचम लहरा रहे हैं।
2 of 6
दिनेश लाल यादव (निरहुआ)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ का। निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा और दर्शकों के दिल पर राज किया। अभिनय की दुनिया में अपना सितारा चमकाने के बाद उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा। निरहुआ पहले समाजवादी पार्टी में शामिल हुआ और सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें जीत हासिल नहीं हुई, लेकिन उन्होंने बाद में सपा को छोड़कर भाजपा का हाथ थाम लिया था।
3 of 6
मनोज तिवारी
- फोटो : Social media
इस लिस्ट में अगला नाम आता है भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी का। मनोज तिवारी ने अभिनय के साथ साथ गायकी में भी अलग मुकाम हसीन किया। चकाचौंध की दुनिया में नाम कमाने के बाद उन्होंने राजनीति में भी किस्मत आजमाई और यहां भी नाम कमाया। मनोज तिवारी सपा में शामिल हुए और 2009 में गरखपुर से चुनाव लड़ा। हालांकि, उन्हें जीत हासिल नहीं हुई। फिर वह भाजपा में शामिल हुए और 2014 में भाजपा के टिकट से दिल्ली लोकसभा से चुनाव लड़ा और आम आदमी पार्टी के आनंद कुमार को हराकर सांसद बनें। 2019 में भी भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा और फिर से सांसद चुने गए । मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा अध्यक्ष भी संभाल चुके हैं।
4 of 6
रवि किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। रवि ने भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड और साउथ में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा। रवि ने भी राजनीति में एक सफल पारी खेली। रवि के चुनावी सफर की बात करें तो साल 2014 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। 2017 में वह भाजपा में शामिल हुए। 2019 में भाजपा की टिकट पर गोरखपुर से चुनाव लड़ा और चुनाव जीत कर सांसद बनें।
5 of 6
कुणाल कुमार सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
कुणाल सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का अमिताभ बच्चन कहा जाता है। दशकों से इस इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। कुणाल सिंह भी राजनीति में अपना हाथ आजमा चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हुई।