रानी चटर्जी और पूनम दुबे भोजपुरी की उन मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं, जिन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। दोनों ही अभिनेत्रियों की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं, सोशल मीडिया पर इन दोनों एक्ट्रेस के बीच अक्सर झड़प देखने को मिलती है। रानी चटर्जी को उनके बड़बोले अंदाज के लिए पहचाना जाता है। शायद पूनम दुबे और रानी चटर्जी की कैटफाइट की वजह भी शायद यही है। आइए जानते हैं किस वजह से दोनों एक्ट्रेस एक-दूसरे के आमने-सामने आ गईं।
2 of 4
रानी और पूनम
- फोटो : social media
हाल ही में अभिनेत्री पूनम ने सोशल मीडिया अकाउंट पर बिकिनी की कई तस्वीरें साझा की थीं, जिसे यूजर्स ने काफी पसंद किया। पूनम की ये तस्वीरें शायद रानी चटर्जी को रास नहीं आईं। इसके जवाब में रानी चटर्जी ने साड़ी में तस्वीर पोस्ट करते हुए पूनम दुबे पर निशाना साधा। एक्ट्रेस ने लिखा, 'असली खूबसूरती तो साड़ी में है। काम से नाम कमाओ।'
Year Ender 2022: इस साल हॉलीवुड को भी लगा झटका, इन सितारों ने दुनिया को कहा अलविदा
3 of 4
रानी और पूनम
- फोटो : social media
इस पोस्ट पर रानी ने सीधे तौर पर तो पूनम का नाम नहीं लिया, लेकिन सब जानते हैं कि रानी का पोस्ट पूनम के लिए ही था। वहीं, पूनम दुबे ने एक इंटरव्यू में रानी को करारा जवाब देते हुए कहा, 'मैं अपने जरिए उनको ज्यादा पब्लिसिटी नहीं लेने दूंगी, लेकिन इतना कहूंगी कि जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं मारा करते। वह 'मस्तराम' नाम की वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं, जिसमें उन्होंने काफी बोल्ड और बिकिनी लुक्स दिए थे। उनसे ज्यादा क्लास मेरा है। वह मेरी सफाई और बहस के लायक नहीं हैं।'
Tunisha Sharma: तुनिशा की मौत के बाद दहशत का माहौल, FWICE के प्रेसिडेंट बोले- सेट पर रखे जाएंगे काउंसलर
4 of 4
रानी चटर्जी
- फोटो : social media
बता दें कि रानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रानी अपने फैंस के साथ तस्वीरें साझा करती और बातचीत करती भी नजर आ जाती हैं। रानी को उनके बेबाक अंदाज में जवाब देने के लिए जाना जाता है। रानी को जो गलत लगता है, उस पर सरेआम बोलती हैं। रानी की भोजपुरी सेलेब्स के साथ अक्सर कहासुनी भी हो जाती है।