कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा इस प्रश्न का जवाब लोगों को अभी तक नहीं मिला है। जवाब के इंतजार में बैठे लोगों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। एतिहासिक फिल्म बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली ने कटप्पा वाले प्रश्न का जबाव देने से पहले इस बात का जबाव दे दिया है कि आखिर क्यों उन्होंने अपनी फिल्म में किसी बॉलीवुड एक्टर को नहीं लिया।
क्या आप जानते हैं 'बाहुबली' में बॉलीवुड एक्टर को क्यों नहीं लिया गया?
बाहुबली द् बिगनिंग में सभी मुख्य किरदार साउथ फिल्मों के सुपर स्टार थे। कोई भी बॉलीवुड स्टार इस फिल्म में नहीं था। फिल्म में प्रभास, राणा डग्गुबती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं।
क्या आप जानते हैं 'बाहुबली' में बॉलीवुड एक्टर को क्यों नहीं लिया गया?
फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली ने आईएएनएस को इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने फिल्म बाहुबली द् बिगनिंग में किसी बॉलीवुड स्टार को क्यों नहीं लिया। राजामौली कहते हैं कि, 'जब हमने फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार कर ली और सारा शेड्यूल तैयार था तो हमने सोचा कि हमारी स्टार कास्ट को अपने पूरे दो साल देने होंगे इस फिल्म को। लेकिन क्या आप को लगता है कि कोई भी बॉलीवुड एक्टर बिना कोई फिल्म साइन किए हमें दो साल तक की डेट दे सकता था। नहीं।'
क्या आप जानते हैं 'बाहुबली' में बॉलीवुड एक्टर को क्यों नहीं लिया गया?
बाहुबली द् बिगनिंग का बजट 100 करोड़ से भी ज्यादा था, इसे दुनियाभर में मलयालम, तमिल, तेलगू और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया था। फिल्म ने दुनिया भर में 600 करोड़ से भी अधिक का बिजनेस किया था।
क्या आप जानते हैं 'बाहुबली' में बॉलीवुड एक्टर को क्यों नहीं लिया गया?
राजामौली कहते हैं कि, 'फिल्म के सब्जेक्ट पर निर्भर करता है कि उसे किस भाषा में रिलीज करना है। सभी फिल्मों को कई भाषाओं में रिलीज नहीं किया जा सकता है। निर्भर करता है कि फिल्म की मूल भावना किन लोगों को जोड़ती है।' राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और पद्मश्री से सम्मानित राजामौली हटकर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। जैसे ईगा, मघाधीरा, विक्रमार्कुडू।