फिल्मों और डेली सोप में कलाकार अपनी भूमिका में जान डालने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। कोई भी प्रोजेक्ट तभी सफल होती है, जब कलाकार स्क्रिप्ट के अनुसार खुद को ढाल लेता है। फिल्म में लेखक से लेकर निर्देशक तक का यही लक्ष्य होता है कि ऐसी फिल्म बनाई जाए, जो ऑडियंस से सीधे तौर पर कनेक्ट हो सकें। ऐसे में मेकर्स शो के ग्राफिक और विजुअल इफेक्ट्स के साथ भी कई नए प्रयोग करते हैं। हालांकि, कई बार उनका यह प्रयोग असफल साबित हो जाता है। आज के इस लेख में हम आपको उन टीवी शोज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके विजुअल इफेक्ट्स को देखकर मेकर्स की खूब खिल्ली उड़ी थी।
TV: इन शोज के विजुएल इफेक्ट्स को देखकर दर्शकों का चकराया सिर, मेकर्स की भी खूब हुई आलोचना
नागिन
छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो नागिन आज भी फैं के बीच खूब सुर्खियां बटोरता है। एकता कपूर का इस शो के हर सीजन में कोई नई अभिनेत्री नागिन के रोल में देखा जाती है। हालांकि, अभी तक टीआरपी के लिस्ट में नागिन 1 को कोई टक्कर नहीं दे पाया है। आपको बता दें कि तेजस्वी प्रकाश के नागिन सीरियल को उसके विजुअल इफेक्ट्स को लेकर काफी आलोचना सहनी पड़ी थी।
नजर
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा टीवी जगत में अपने अभिनय का दमखम दिखा चुकी है। आपको बता दें कि मोनालिसा का सीरियल नजर भी काफी आलोचनाओं का शिकार हो चुकी है। मोनालिसा इस शो में चुड़ैल के किरदार में ‘नजर’ आ चुकी हैं। मेकर्स ने शो में काफी गलत वीएफएक्स का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर शो की काफी खिल्ली उड़ी थी।
Anurag Kashyap: 'लोगों को बस मौका चाहिए', विराट के खराब प्रदर्शन पर अनुष्का को ट्रोल करने वालों पर बरसे अनुराग
कयामत की रात
छोटे पर्दे और बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना अपनी खूबसूरती के अलावा अपने अभिनय को लेकर भी खूब जानी जाती हैं। करिश्मा हॉरर शो ‘कयामत की रात’ में नजर आ चुकी हैं। इस शो को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन शो के ग्राफिक्स को लेकर इसकी खूब आलोचना की गई थी।
Anurag Kashyap: 'लोगों को बस मौका चाहिए', विराट के खराब प्रदर्शन पर अनुष्का को ट्रोल करने वालों पर बरसे अनुराग
ससुराल सिमर का
छोटे पर्दे की जानी मानी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ का शो ‘ससुराल सिमर का’ दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। शो के के सीन में दीपिका को वीएफएक्स के जरिए मक्खी बना दिया गया था, जिसके बाद दर्शकों ने शो के ग्राफिक्स की जमकर खिल्ली उड़ाई थी।
Pankaj Tripathi: केक काटकर जन्मदिन नहीं मनाते पंकज त्रिपाठी, बोले, हम हिंदी की खाते हैं उसका सम्मान सबसे पहले