Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   deepika padukone and ranveer singh diwali celebration photos gone viral after welcoming second daughter

दीपिका-रणवीर की वायरल तस्वीरें: सामने आई दिवाली जश्न की झलक, पारंपरिक परिधान में क्यूट लगे देवी के मम्मी-पापा

Goudhuli Shrivastava गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:03 PM IST
सार

  • अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की दिवाली की फोटोज सामने आई हैं। 
  •  यह दिवाली कपल की छोटी बेटी दुआ पादुकोण सिंह के आगमन से और भी खास है। 
  •  कुछ दिनों पहले ही एक्टर और एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेटी का नाम फैंस के साथ शेयर किया था।

विज्ञापन
deepika padukone and ranveer singh diwali celebration photos gone viral after welcoming second daughter
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते दिनों अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी छोटी बेटी का नामकरण किया था। इस बार की दिवाली भी कपल के लिए काफी खास रही। क्योंकि बेटी देवी पादुकोण सिंह के साथ उनकी यह पहली दिवाली थी। 

विज्ञापन


दिवाली की तस्वीरों में खास क्या? 
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की दिवाली की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रणवीर सिंह और दीपिका ही नहीं एक्ट्रेस की मां उज्जला पादुकोण, पिता प्रकाश पादुकोण और बहन अनीशा पादुकोण के साथ नजर आ रहे हैं। इस मौके पर रणवीर ने बैंगनी रंग के कुर्ते को चुना, वहीं दीपिका पीले रंग के सूट में नजर आईं । 19 सितंबर, 2026 को अपनी दूसरी बेटी देवी पादुकोण सिंह के जन्म के बाद यह इस जोड़े की पहली दिवाली है

विज्ञापन
Trending Videos

deepika padukone and ranveer singh diwali celebration photos gone viral after welcoming second daughter
रणवीर सिंह, दुआ पादुकोण सिंह, दीपिका पादुकोण, देवी पादुकोण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

महानवमीं पर किया नामकरण 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी छोटी बेटी का नामकरण किया था। कपल ने अपने परिवार की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने तस्वीरों के साथ बेटी के नाम का एलान भी किया था। इन तस्वीरों में दीपिका और रणवीर के साथ उनकी बड़ी बेटी दुआ और दूसरी बेटी देवी भी दिखाई दीं। 

विज्ञापन

deepika padukone and ranveer singh diwali celebration photos gone viral after welcoming second daughter
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका और रणवीर का वर्कफ्रंट 
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में रिलीज हुए फिल्म ‘किंग’ में नजर आई थीं। ‘तू मिल जाए’ फिल्म का पहला गाना है। इस गाने में दीपिका शाहरुख खास के साथ काफी क्लोज दिखाई दीं। गाने में अरिजीत सिंह की आवाज और एड शीरन का रैप है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और इसमें सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं  रणवीर सिंह फिलहाल अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘प्रलय’ में व्यस्त हैं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed