{"_id":"674dd55249adb5310d00ceff","slug":"actors-who-retired-early-from-acting-career-zaira-wasim-twinkle-khanna-asin-ayesha-takia-2024-12-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs Early Break: विक्रांत मैसी से पहले ये सितारे कम उम्र में फिल्मों से ले चुके हैं ब्रेक, देखें लिस्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Celebs Early Break: विक्रांत मैसी से पहले ये सितारे कम उम्र में फिल्मों से ले चुके हैं ब्रेक, देखें लिस्ट
Mon, 02 Dec 2024 11:14 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:14 PM IST
सार
Celebs Early Break: विक्रांत मैसी से पहले कई सितारे अभिनय कम उम्र में ही अभिनय से ब्रेक ले चुके हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है?
विज्ञापन
कम उम्र में ही अभिनय छोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेता विक्रांत मैसी ने हाल ही में अभिनय से ब्रेक लेने का एलान करते हुए अपने प्रशंसकों को चौंका दिया। हाल ही में अभिनेता फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' में नजर आए थे। इससे पहले, उन्हें '12वीं फेल' और 'सेक्टर 36' जैसी फिल्मों में अदाकारी के लिए सराहना प्राप्त हो चुकी है। अभिनेता ने यह फैसला 37 वर्ष की उम्र में लिया है। यह पहली बार नहीं है, जब किसी अभिनेता ने कम उम्र में फिल्मों से ब्रेक लिया है। विक्रांत से पहले भी कई सितारे ऐसा कर चुके हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से सितारों ने कम उम्र में ही ब्रेक ले लिया।
जायरा वसीम
- फोटो : इंस्टाग्राम
जायरा वसीम
आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से मशहूर हुई अभिनेत्री जायरा वसीम ने महज 19 साल की उम्र में ही फिल्मों से ब्रेक ले लिया। जायरा ने ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ जैसी फिल्म से भी खूब नाम कमाया। अभिनेत्री का करियर बन ही रहा था कि उन्होंने अचानक से ब्रेक की घोषणा करके अपने प्रशंसकों को चौंका दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2019 में उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग उनके धार्मिक विश्वासों से मेल नहीं खाता। उनकी आखिरी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ थी।
Vanvaas Trailer Launch: सनी देओल और नाना पाटेकर पहली बार साथ करेंगे काम, ‘गदर 2’ के डायरेक्टर ने दी बड़ी अपडेट

ट्विंकल खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम @twinklerkhanna
ट्विंकल खन्ना
अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली। 2001 में वह अक्षय कुमार के साथ शादी के बंधन में बंधी और फिल्मों से अपना नाता तोड़ लिया। फिल्मों से दूर होने के बाद उन्होंने लेखन और इंटिरियर डिजाइनिंग में अपना करियर संवारा। उनकी आखिरी फिल्म ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’ थी।

असिन
- फोटो : इंस्टाग्राम
असिन
‘गजनी’ जैसी सुपरहिट फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्री असिन ने भी कम उम्र में ही फिल्मों से ब्रेक ले लिया। वह सलमान खान की ‘रेडी’ और अक्षय कुमार की ‘खिलाड़ी 786’ में भी नजर आ चुकी हैं। असिन ने 2015 में फिल्मों को अलविदा कह दिया था। उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘ऑल इज वेल’ में देखा गया था।

आयशा टाकिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
आयशा टाकिया
फिल्म 'डोर' और सलमान खान अभिनीत 'वांटेड' में अपने अभिनय से पहचान पाने वाली अभिनेत्री आयशा टाकिया भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वर्ष 2004 में 'टार्जन - द वंडर कार' से अभिनेत्री ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आयशा टाकिया ने भी कम उम्र में फिल्मों से ब्रेक ले लिया था।