23 जून की रात, ईरान–इजराइल तनाव के चलते जब खाड़ी देशों का एयरस्पेस बंद हुआ विनीत कुमार सिंह दुबई एयरपोर्ट पर फंसे थे। उन्होंने इस संकट की घड़ी को एक जिम्मेदार कलाकार की तरह हैंडल किया। सोशल मीडिया पर अफरा-तफरी नहीं फैलाई बल्कि लोगों को भरोसा दिया। अमर उजाला डिजिटल से खास बातचीत में उन्होंने पूरी घटना साझा की है।
2 of 8
विनीत कुमार सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @vineet_ksofficial
विनीत, सबसे पहले बताएं उस रात दुबई एयरपोर्ट पर क्या हुआ?
सब कुछ नॉर्मल था। चेक-इन हो गया, इमिग्रेशन भी। बोर्डिंग टाइम से एक घंटा पहले मैं गेट के पास था। लेकिन रात 9 बजे के करीब अचानक बहुत सारी कॉल्स और मैसेजेस आने लगे। सब पूछ रहे थे कि क्या हुआ? फिर एक कॉल से पता चला कि कतर के अमेरिकी बेस पर ईरान ने एक्शन लिया है। किसी को भी कंफर्म जानकारी नहीं थी, बस अलग-अलग अपडेट्स आ रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें:
Vineet Singh: ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच घंटों दुबई एयरपोर्ट पर फंसे रहे विनीत सिंह, मंगलवार सुबह मुंबई पहुंचे
3 of 8
विनीत कुमार सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @vineet_ksofficial
जब ऐसी खबरें मिलीं तो सबसे पहले आपने क्या किया?
ऐसे समय में सबसे जरूरी होता है शांत रहना। मैंने खुद को पहले शांत किया, फिर जो भी जानकारी मिल रही थी, चाहे फैमिली से, फ्रेंड्स से या सोशल मीडिया से, उसे क्रॉस चेक किया। कंफ्यूजन बहुत था क्योंकि ग्राउंड पर कुछ साफ नहीं था। मैंने फ्लाइट रडार 24 देखा, कुछ अपडेटेड सोर्सेस से बात की और धीरे-धीरे तस्वीर साफ हुई।
4 of 8
विनीत कुमार सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @vineet_ksofficial
एयरपोर्ट का माहौल कैसा था? लोग कैसे रिएक्ट कर रहे थे?
मेरी फ्लाइट 9:40 PM की थी, दुबई से मुंबई। लेकिन गेट पर कोई हलचल नहीं थी। रनवे पूरी तरह शांत। लोग बेचैन होने लगे थे, किसी की मेडिकल इमरजेंसी थी, किसी की बिजनेस मीटिंग। पर शुक्र है, एयरपोर्ट स्टाफ ने बहुत संयम से हालात संभाले।
5 of 8
विनीत कुमार सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @vineet_ksofficial
आपकी पत्नी उस वक्त काफी परेशान थीं, आपने उन्हें कैसे दिलासा दिया?
हां, रुचिरा प्रेग्नेंट हैं। जैसे ही उन्हें पता चला कि मेरी फ्लाइट डिले हो गई है और एयरस्पेस बंद है, वो काफी घबरा गईं। उनकी आवाज में डर साफ सुनाई दे रहा था। मैंने तुरंत कॉल किया और बस इतना कहा- ‘मैं बिल्कुल ठीक हूं, सब कंट्रोल में है। तुम बस अपना ध्यान रखो।‘ उस पल मैं भी परेशान था, लेकिन समझ गया कि जब आप किसी की ताकत होते हैं, तो खुद को संभालना जरूरी होता है।