{"_id":"6ad1cfbda4db434066085919","slug":"lakme-fashion-week-2026-ali-fazal-walk-on-ramp-with-indian-tradition-as-showstopper-for-tarun-tahiliani-2026-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फैशन वीक: तरुण तहिलियानी के कलेक्शन में दिखा अली फजल का रॉयल अंदाज, शोस्टॉपर बन बिखेरा जलवा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
फैशन वीक: तरुण तहिलियानी के कलेक्शन में दिखा अली फजल का रॉयल अंदाज, शोस्टॉपर बन बिखेरा जलवा
Fri, 16 Oct 2026 12:48 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:48 PM IST
सार
Lakme Fashion Week 2026: लैक्मे फैशन वीक 2026 की शुरुआत हो गई है। इस दौरान अभिनेता अली फजल ने शोस्टॉपर बनकर रैंप पर अपने अंदाज से सबका ध्यान खींचा।
विज्ञापन
अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लैक्मे फैशन वीक 2026 की शुरुआत हो गई है और बीते दिन गुरुवार को मशहूर फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने नई दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित इस इवेंट में अपने ब्रांड तसवा का नया मेंसवियर कलेक्शन पेश किया। इसमें बॉलीवुड अभिनेता अली फजल उनके शोस्टॉपर बनकर रैंप पर चले और अपने अंदाज से सबका ध्यान खींचा।
इस कलेक्शन में भारतीय शादियों के लिए कई तरह के कपड़े पेश किए गए। इसमें पारंपरिक भारतीय कारीगरी को खास जगह दी गई, साथ ही व्यक्तिगत पसंद और आधुनिक अंदाज को भी ध्यान में रखा गया।

Trending Videos
अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
अली फजल ने बिखेरा जलवा
तरुण ने इस कलेक्शन को ट्री ऑफ लाइफ, लिप्पन आर्ट की बारीक कलाकारी, पैस्ले के घुमावदार डिजाइनों से प्रेरणा लेकर तैयार किया। अली फजल ने तसवा के लिए रैंप पर अपने सहज अंदाज और आकर्षक लुक से शोस्टॉपर की भूमिका को बखूबी निभाया। अभिनेता हाथीदांत जैसे सफेद रंग के अंगरखा में नजर आए। इसके साथ उन्होंने बंदगला और कढ़ाई वाली स्टोल पहनी थी।
शो के लास्ट में अली फजल, तरुण तहिलियानी और अन्य मॉडल्स के साथ कलेक्शन का जश्न मनाते नजर आए। उन्होंने डांस करके शो को खत्म किया। इस दौरान ब्रांड की टीम भी शामिल हुई। शो के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अली फजल ने डिजाइनर के कपड़े पहनने पर खुशी जताई। उन्होंने अपने पहनावे में अलग-अलग तत्वों के मेल की भी तारीफ की।

क्या बोले अली फजल?
अली फजल ने कहा, "मुझे यह बेहद पसंद है। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे इसे पहनने का मौका मिला। यह एक खूबसूरत मेल है।" इस कलेक्शन में आरी वर्क, जरदोजी और मिरर वर्क जैसी पारंपरिक भारतीय कारीगरी की तकनीकों को दिखाया गया।
वहीं, एप्लीक वर्क, मोतियों की सजावट और 3डी डिजाइन ने कपड़ों को अलग बनावट और गहराई दी। इन डिजाइनों में पारंपरिक कारीगरी को आधुनिक स्टाइल के साथ जोड़ा गया। इनमें बारीक कढ़ाई, सादगी भरे डिजाइन और आधुनिक कट देखने को मिले।
अपने इस नए शो के जरिए तरुण तहिलियानी के ब्रांड ने आधुनिक भारतीय पुरुषों के फैशन को एक अलग नजरिए से पेश किया, जहां परंपरा और नए प्रयोग साथ-साथ नजर आए। कारीगरी, व्यक्तिगत पसंद और खास मौकों पर अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आजादी को महत्व देते हुए इस कलेक्शन ने यह विचार सामने रखा कि आधुनिक भारतीय स्टाइल अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए अपनी पसंद और अंदाज को अपनाने में है।