फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Jackie Shroff moves Delhi High Court seeking protection of his personality and publicity rights

Jackie Shroff: बिना इजाजत नहीं कर पाएंगे 'भिडू' शब्द का इस्तेमाल! जैकी श्रॉफ ने खटखटाया अदालत का दरवाजा

Tue, 14 May 2024 01:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 14 May 2024 01:13 PM IST
सार

अभिनेता जैकी श्रॉफ के नाम, तस्वीरों और उनके व्यक्तित्व से जुड़ी चीजों का बिना इजाजत इस्तेमाल करना आपको कानूनी मुसीबत में डाल सकता है। अभिनेता ने इसके लिए हाईकोर्ट का रुख अपनाया है।

विज्ञापन
Actor Jackie Shroff moves Delhi High Court seeking protection of his personality and publicity rights
जैकी श्रॉफ - फोटो : एएनआई

विस्तार

अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपनी पहचान और प्रचार से जुड़े अधिकारों की सुरक्षा की मांग की है। इसके लिए अभिनेता ने अदालत का रुख किया है। जैकी श्रॉफ ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। बिना अनुमति के कोई भी अभिनेता के नाम, फोटो, उनकी आवाज और यहां तक कि 'भिडू' शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। ऐसा करने वाली विभिन्न संस्थाओं के खिलाफ जैकी श्रॉफ ने याचिका दायर की है।

विज्ञापन

Babil Khan: बाबिल खान की निजी जिंदगी में आया तूफान? अभिनेता के सोशल मीडया पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
विज्ञापन


लेनी होगी इजाजत
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने आज मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। वहां उन्होंने याचिका दायर कर अपनी तस्वीरों, आवाज, नाम और 'भिडू' शब्द पर सुरक्षा की मांग की है। ऐसे में अगर कोई जैकी श्रॉफ की नकल करना चाहेगा और ऐसा करते हुए 'भिडू' बोलेगा तो उसे पहले बाकायदा इजाजत लेनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों को गुमराह करने की संभावना
इस याचिका के जरिए जैकी श्रॉफ ने कहा कि वे अपने नाम, तस्वीरों और आवाज और व्यक्तित्व से जुड़ी अन्य विशिष्ट चीजों पर संरक्षण चाहते हैं, जिससे कोई तीसरा पक्ष इनका अनधिकृत इस्तेमाल न कर सके। इससे आम जनता के बीच भ्रम पैदा करने और धोखा देने की संभावना है। न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ ने मंगलवार को अभिनेता के मुकदमे पर समन जारी किया। साथ ही कहा कि वे मामले पर कल विचार करेंगे। 
Dhanush-Aishwaryaa: 'शादी में रहकर एक-दूसरे को धोखा दे रहे थे धनुष-ऐश्वर्या', इस सिंगर ने किया सनसनीखेज खुलासा

अनिल कपूर और बिग बी भी मांग चुके हैं सरक्षण
जैकी श्रॉफ से पहले, यह अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर भी अपने बात करने स्टाइल आदि पर इस तरह का संरक्षण मांग चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही दिल्ली उच्च न्यायालय व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए अभिनेता अनिल कपूर के नाम व व्यक्तित्व से जुड़ी चीजों के अनधिकृत उपयोग पर रोक लगाई। इससे पहले वर्ष 2022 में अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज और तस्वीरों के अवैध इस्तेमाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था।
Soni Razdan: मुंबई होर्डिंग ढहने पर सोनी राजदान का BMC पर तंज, कहा- लोगों के मरने के बाद अवैध क्यों बताते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed