{"_id":"5c29c61bbdec223c70052259","slug":"you-get-success-with-these-5-ways-in-2019-know-more-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2019 की परीक्षाओं में अपनाएं ये 5 तरीके, बढ़ जाएंगे अव्वल होने के अवसर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
New Year 2019 की परीक्षाओं में अपनाएं ये 5 तरीके, बढ़ जाएंगे अव्वल होने के अवसर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: kapil kumar
Updated Mon, 31 Dec 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नया साल अपने साथ नई खुशियों के साथ कई नई उम्मीदें लेकर आता है। जब परीक्षाओं का समय चलता है उस वक्त आप काफी तनाव में रहते हैं। उस वक्त न खाने पर ध्यान होता और न खुद पर। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी सफलता को पा सकते हैं। आइये जानते हैं ये टिप्स अगली स्लाइड में...
2 of 6
परीक्षा में बैठने से पहले परीक्षा के कार्यक्रम और सिलेबस को अच्छे से समझ लें। सबसे पहले पता लगाएं कि एग्जाम में कैसे सावल पूछे जाते हैं। इसके लिए पुराने परीक्षा के प्रश्न पेपर देखें। इससे आपको भरपूर मात्रा में जानकारी मिलेगी और आपको परीक्षा का नेचर भी अच्छे से समझ आएगा। अगर एक बार आपने पैटर्न को अच्छे से समझ लिया तो काफी कुछ क्लीयर हो जाएगा और आगे की तैयारी की रणनीति बना सकेंगे।
3 of 6
पैटर्न समझ लेने के बाद तैयारी की रणनीति बनाएं। इसके लिए जरूरी है नोट्स तैयार करना। नोट्स भी टॉपिक्स के आधार पर बनाएं। जिस विषय में कमजोर हैं, उस पर ज्यादा ध्यान दें। जिसमें मजबूत हैं उस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। पर इसका मतलब ये नहीं कि आप बिल्कुल ही उसे छोड़ दें। समय समय पर रिवीजन करते रहें। विषयों के मुताबिक बराबर-बराबर समय देंगे तो सभी कवर हो जाएंगे और तैयारी भी अच्छे से पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पैटर्न के बाद तैयारी करने से पहले विषयों से संबंधित किताबों का चयन करें। आप तैयारी करने के लिए संबंधित परीक्षाओं की किताबों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने सीनियर्स या आस-पास मार्केट से किताबों की व्यवस्था कर लें। इससे आपको पता चल जाएगा कि किस पैटर्न के सवाल पूछे जाते हैं, साथ ही अभ्यास करने के लिए कुछ प्रश्न पत्र भी मिल जाएंगे। जिन्हें रिवाइज कर-करके अच्छी तैयारी कर सकते हैं। इससे अंतिम समय में ज्यादा समय टॉपिक्स को सर्च करने में नहीं जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है आपका टाइम मैनेजमेंट। किसी भी एग्जाम की तैयारी के लिए टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। बराबर टाइम बांटकर सभी विषयों की तैयारी करें। एक बार पढ़ने बैठ गए तो इसका मतलव ये नहीं कि एक साथ सब कुछ पढ़ने के बारे में सोचे, बीच में ब्रेक लें। बीच-बीच में उठते रहें और खुद को फ्रेश करते रहें। कोशिश करें कि एक पेपर हल करके ही उठें। दूसरे पेपर को तुरंत हल न करें। थोड़ा रेस्ट के बाद काम शुरू करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X