😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
Year Ender 2020: Education Policy 2020 know major changes made in education new education policy approved in 2020 after 34 years HRD Ministry as Ministry of Education
{"_id":"5fec44d98ebc3e3b850d0043","slug":"year-ender-2020-know-major-changes-made-in-education-new-education-policy-approved-in-2020-after-34-years-hrd-ministry-as-ministry-of-education","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2020: शिक्षा क्षेत्र में हुए बड़े बदलाव, 34 साल बाद नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति आई, MHRD बना शिक्षा मंत्रालय","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Year Ender 2020: शिक्षा क्षेत्र में हुए बड़े बदलाव, 34 साल बाद नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति आई, MHRD बना शिक्षा मंत्रालय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Devesh Devesh
Updated Wed, 30 Dec 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
Year Ender 2020: new education policy
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Year Ender 2020: यह साल शिक्षा के क्षेत्र में काफी बदलाव वाला रहा है। 2020 में जहां एक ओर संक्रामक वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में शिक्षण संस्थान लंबे समय तक बंद रहे। वहीं, ऑनलाइन लर्निंग के तौर-तरीकों का प्रचलन भी अभूतपूर्व बढ़ा है। देश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने की अहम घोषणा की गई। इसका इंतजार देश में लंबे समय से हो रहा था।
2 of 10
Year Ender 2020: New education policy 2020
- फोटो : पीटीआई
साथ ही सरकार ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD Ministry) का नाम भी बदलकर शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) कर दिया। 2020 में सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई और अहम फैसले लिए। देश में जेईई मेन परीक्षा का पैटर्न भी बदला गया। यह परीक्षा साल में चार बार होगी। 29 जुलाई, 2020 को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) को स्वीकृति दी गई और 34 साल पुरानी यानी कि 1986 में बनी शिक्षा नीति को बदल दिया गया।
3 of 10
Year Ender 2020: यूजीसी
नई शिक्षा नीति में स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक कई बड़े बदलाव किए गए हैं। उच्च शिक्षा क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा के लिए अलग-अलग नियामक आयोगों का एकीकृत किया गया। इसके तहत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) जैसी स्वायत्त संस्थाओं की जगह उच्च शिक्षा आयोग का गठन करना भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
Year Ender 2020: Medical Education
- फोटो : PTI
हालांकि, उच्च शिक्षा क्षेत्र में एकल नियामकीय प्रणाली (सिंगल रेगुलेटर) से अभी लॉ और मेडिकल एजुकेशन को बाहर रखा गया है। वहीं, 2035 तक उच्च-व्यावसायिक शिक्षा में पंजीकरण 50 फीसदी पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही नई शिक्षा नीति में स्कूली शिक्षा में सुधार का खाका तैयार किया गया है। इसके तहत बोर्ड परीक्षा को सरल बनाने, पाठ्यक्रम का बोझ कम करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
Year Ender 2020: Education Policy 2020
5 of 10
Year Ender 2020: School Education
- फोटो : पीटीआई
स्कूली पढ़ाई में बड़ा बदलाव करते हुए पाठयक्रम संरचना के 10+2 ढांचे की जगह 5+3+3+4 की नई संरचना लागू करने की बात कही गई, जो क्रमशः तीन से आठ वर्ष, आठ से ग्यारह, 11 से 14 और 14 से 18 वर्ष उम्र के युवाओं के लिए होगी। इन फैसलों को शिक्षा में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है, जो परीक्षा पैटर्न से लेकर सीखने और पढ़ने के ढांचे में आमूलचूल परिवर्तन के गवाह बनेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X