कोविड-19 महामारी के फलस्वरूप प्रतिबंधों के चलते बीते एक वर्ष से स्कूल्स बंद हैं। हालांकि, अब भारत में संक्रमण की दर कई अन्य देशों के मुकाबले काफी कम हो गई है और देश सामान्य जन-जीवन की ओर जा रहा है। इसी कड़ी में अब धीरे-धीरे स्कूल्स भी खुलने लगे हैं। परीक्षाओं का वक्त भी नजदीक आ रहा है। ऐसे में बच्चों को तनाव से दूर खुशनुमा माहौल में रखने एवं महामारी से बचाए रखने के लिए उनके खान-पान पर विशेष ध्यान देना आवश्यक होगा। उनके आहार में ऐसे पौष्टिक तत्व देने होंगे जो बच्चों को परीक्षा के दौरान उर्जा दें और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखे।
परीक्षा के दौरान बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य व प्रतिरोधकता बढ़ाने हेतु दें, ये पौष्टिक आहार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 18 Feb 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X