{"_id":"608ce13a5f6fac5aa0766d8f","slug":"wb-class-12-board-exam-2021-wbchse-to-conduct-exam-at-home-centre","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा 2021: कोरोना की वजह से 12वीं परीक्षा के लिए लिया गया ये बड़ा फैसला ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा 2021: कोरोना की वजह से 12वीं परीक्षा के लिए लिया गया ये बड़ा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) ने बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक अहम फैसला लिया है। बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं जून में मानक से हटकर संबंधित स्कूलों में ही आयोजित कराई जाएंगी। यह फैसला कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए लिया गया है। बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं अब केंद्रों की जगह होम सेंटर पर ही आयोजित होंगी। इस बात की जानकारी काउंसिल की अध्यक्ष ने दी है।
पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन की अध्यक्ष महुआ दास ने अपने बयान में कहा कि बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं तय तिथि की दूसरी पाली में होंगी। उन्होंने बताया कि वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से इस साल ग्यारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 2021 की उच्च माध्यमिक परीक्षाएं शैक्षणिक संस्थान में दोपहर 12 बजे से लेकर 3.15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि काउंसिल कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति पर नजर बनाए हुए है। काउंसिल की अध्यक्ष ने बताया कि स्कूलों को ग्यारहवीं कक्षा के लिए अगले तीन महीनों में पाठ्यक्रम के चुनिंदा भागों को पढ़ाने के लिए कहा गया है, जो कि अगले साल बोर्ड परीक्षा के लिए भी प्रासंगिक होगे। बता दें कि सूबे में उच्चतर माध्यमिक परीक्षाएं 15 जून से शुरू होंगी और 2 जुलाई तक जारी रहेंगी। कोरोना वायरस की वजह से कई राज्यों ने अपनी बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है एवं स्कूलों को फिर से बंद कर दिया है। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड भी दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X