फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

वो भारतीय गणितज्ञ जिसने आइंस्टीन को दी थी चुनौती, नासा के कंप्यूटर से तेज थी कैलकुलेशन

Thu, 14 Nov 2019 12:49 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 14 Nov 2019 12:49 PM IST
सार

  • देश के महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का 74 की उम्र में निधन
  • आइंस्टीन की थ्योरी को दी थी चुनौती
  • नासा में कंप्यूटर से भी तेज किया था कैलकुलेशन

विज्ञापन
Vashishtha Narayan Singh Mathematician India Bihar, challenged Einstein theory, Worked in IIT, NASA
वशिष्ठ नारायण सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : BBC

देश के प्रसिद्ध व महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे थे। बिहार के पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (PMCH) में उनका इलाज चल रहा था।



लेकिन वशिष्ठ नारायण सिंह की कहानी यहीं खत्म नहीं हो जाएगी। देश-दुनिया में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इसका कारण है उनका गणित का ज्ञान। उन्होंने दुनिया के महान वैज्ञानिक आइंस्टीन को भी चुनौती दे डाली थी। उनके बारे में आगे पढ़ें...

Vashishtha Narayan Singh Mathematician India Bihar, challenged Einstein theory, Worked in IIT, NASA
वशिष्ठ नारायण सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : social media

वशिष्ठ नारायण सिंह... युवावस्था में वह 'वैज्ञानिक जी' के नाम से मशहूर थे। करीब 40 साल से वह मानसिक बीमारी सिजोफ्रेनिया से पीड़ित थे। बिहार के पटना स्थित एक अपार्टमेंट में गुमनामी का जीवन बिता रहे थे। किताबें, कॉपियां और पेंसिल ही उनके सबसे अच्छे दोस्त रहे। 

Vashishtha Narayan Singh Mathematician India Bihar, challenged Einstein theory, Worked in IIT, NASA
वशिष्ठ नारायण सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

पटना साइंस कॉलेज से पढ़ने वाले वशिष्ठ नारायण सिंह गणित में कुछ गलत पढ़ाने पर अपने शिक्षक को भी टोक देते थे। इस बात का पता जब कॉलेज प्राचार्य को चला था तो उन्होंने उनकी अलग से परीक्षा ली थी। इसमें वशिष्ठ नारायण सिंह ने सभी अकादमिक रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vashishtha Narayan Singh Mathematician India Bihar, challenged Einstein theory, Worked in IIT, NASA
वशिष्ठ नारायण सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
  • पटना साइंस कॉलेज में पढ़ने के दौरान ही वशिष्ठ नारायण कैलिफोर्निया विवि के प्रो. जॉन कैली की नजरों में आए। कैली वशिष्ठ की प्रतिभा पहचान गए और फिर 1965 में वशिष्ठ नारायण अमेरिका चले गए।
  • 1969 में उन्होंने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से पीएचडी की और फिर वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर बने।
  • उन्होंने नासा (NASA) में भी काम किया। लेकिन मन न लगने पर 1971 में वापस भारत लौट आए।
  • यहां आईआईटी कानपुर, आईआईटी बॉम्बे और आईएसआई कोलकाता में नौकरी की। 
विज्ञापन
Vashishtha Narayan Singh Mathematician India Bihar, challenged Einstein theory, Worked in IIT, NASA
Albert Einstein
  • वशिष्ठ नारायण सिंह ने आइंस्टीन के सापेक्ष सिद्धांत को चुनौती दी थी।
  • उनके बारे में एक और कहानी बड़ी मशहूर है। जब नासा अपोलो की लॉन्चिंग कर रहा था, तब वशिष्ठ नारायण भी वहां मौजूद थे। लॉन्चिंग से ठीक पहले 31 कंप्यूटर कुछ समय के लिए बंद हो गए थे। इस बीच वशिष्ठ नारायण ने अपना कैलकुलेशन जारी रखा। जब कंप्यूटर ठीक हुए, तो वशिष्ठ और कंप्यूटर्स का कैलकुलेशन एक जैसा ही था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed