{"_id":"6ac5aa9106d661212c0ace5b","slug":"jee-advanced-2026-only-209-students-scored-full-marks-in-one-mathematics-question-report-reveals-tough-exam-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस: 1+ लाख छात्रों में सिर्फ 209 ने हल किया गणित का ये सवाल, रिपोर्ट ने खोली परीक्षा की कठिनाई की पोल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जेईई एडवांस: 1+ लाख छात्रों में सिर्फ 209 ने हल किया गणित का ये सवाल, रिपोर्ट ने खोली परीक्षा की कठिनाई की पोल
Wed, 07 Oct 2026 07:48 AM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Wed, 07 Oct 2026 07:48 AM IST
सार
JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस 2026 की रिपोर्ट में परीक्षा के कठिन स्तर का खुलासा हुआ है। गणित के एक सवाल में 1.80 लाख छात्रों में सिर्फ 209 को पूरे अंक मिले। 26 सवालों में पांच फीसदी से कम छात्रों ने पूर्ण अंक हासिल किए। आंकड़ों ने परीक्षा की कठिनाई और दो चरणों वाली चयन प्रक्रिया पर बहस बढ़ा दी है।
विज्ञापन
JEE Advanced 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
आईआईटी में दाखिले के लिए आयोजित जेईई एडवांस 2026 में देशभर से करीब 1.80 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। अब परीक्षा कमेटी की रिपोर्ट में सामने आए आंकड़ों ने इसके कठिनाई स्तर पर नई बहस छेड़ दी है। गणित के नौवें सवाल पर सिर्फ 209 छात्रों को पूरे अंक मिले। यानी करीब 861 छात्रों में से केवल एक छात्र ही इस सवाल को पूरी तरह सही हल कर पाया। वहीं 61,487 छात्रों ने इस सवाल को हल करने की कोशिश तक नहीं की। करीब 1.18 लाख छात्रों ने इसका उत्तर लिखा, लेकिन इनमें से 1.17 लाख से ज्यादा छात्रों का जवाब गलत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कितने सवाल बेहद कठिन रहे?
जेईई एडवांस 2026 की आधिकारिक रिपोर्ट में गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान के दोनों पेपरों के हर सवाल पर छात्रों के प्रदर्शन का ब्योरा दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार कुल 26 सवाल ऐसे रहे, जिनमें पांच फीसदी से भी कम छात्रों को पूरे अंक मिल सके। वहीं केवल चार सवाल ऐसे थे, जिनमें आधे या उससे ज्यादा छात्रों ने पूरे अंक हासिल किए। इनमें गणित के दो सवाल और भौतिकी तथा रसायन विज्ञान का एक-एक सवाल शामिल था। ये आंकड़े बताते हैं कि परीक्षा में कई प्रश्न ऐसे थे, जिनमें सही उत्तर तक पहुंचना छात्रों के लिए काफी मुश्किल रहा।
विज्ञापन
आंशिक अंकों से कितनी राहत मिली?
कुछ सवालों में छात्रों को आंशिक अंक मिलने से स्थिति थोड़ी बेहतर रही। गणित के पहले पेपर के आठवें सवाल में 4.12 फीसदी छात्रों को पूरे अंक मिले, जबकि 40.66 फीसदी छात्रों को आंशिक अंक मिले। यानी कुल 44.78 फीसदी छात्र इस सवाल से कुछ अंक हासिल करने में सफल रहे। रसायन विज्ञान के पहले पेपर के पांचवें सवाल में भी ऐसी ही स्थिति रही। यहां केवल 3.79 फीसदी छात्रों को पूरे अंक मिले, लेकिन 50.43 फीसदी छात्रों को आंशिक अंक मिले। इससे पता चलता है कि कुछ सवाल पूरी तरह सही करने के बजाय आंशिक रूप से हल करने पर छात्रों को अंक मिल सके।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X