फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शिक्षकों के लिए खुशखबरी... UPTET 2017 के नतीजे घोषित, अब होगी बंपर भर्ती

Fri, 15 Dec 2017 06:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Fri, 15 Dec 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
uptet result 2017 68500 posts will be recruited soon

शिक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2017 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नतीजों की घोषणा के साथ ही शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। यूपी टीईटी का रिजल्ट आने के बाद अब 68,500 पदों पर सहायक अध्यापक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। 



पढ़ें: UPTET Result 2017: 10 लाख युवाओं के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, इस दिन जारी होंगे नतीजे

uptet result 2017 68500 posts will be recruited soon

यूपी के स्कूलों में टीचर्स के हजारों पद खाली पड़े हैं। इन पदों पर टीचर्स की भर्तियां करने के लिए 15 अक्टूबर को प्रदेश में टीईटी-2017 का आयोजन किया गया था। प्राथमिक स्तर के 3,49,192 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। जिनमें से 80 फीसदी ने परीक्षा दी थी। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 6,27,568 परीक्षार्थियों में से 86 फीसदी ने परीक्षा दी थी।

uptet result 2017 68500 posts will be recruited soon

इससे पहले नवंबर महीने में टीईटी का परिणाम जारी किया जाना था लेकिन परीक्षार्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दिया जिसके बाद नतीजों के ऐलान में देरी हो गई। परिषद ने कोर्ट में याचिकाओं का जवाब दिया, जिसके बाद नतीजे घोषित कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
uptet result 2017 68500 posts will be recruited soon

बता दें कि, यूपी टीईटी के नतीजे आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में 68,500 सहायक अध्यापकों की भर्ती का विज्ञापन निकाला जाएगा। पहली बार सहायक अध्यापकों की भर्ती लिखित परीक्षा के जरिए होगी। इसके लिए परिषद ने पहले से ही पाठ्यक्रम जारी कर दिया है।

विज्ञापन
uptet result 2017 68500 posts will be recruited soon
दरअसल, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के कई उम्मीदवारों ने प्रश्नों के उत्तर के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की थी, जिसके चलते नतीजों की घोषणा होने में समय लगा। जानकारी के मुताबिक परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव डॉ. सुत्ता सिंह ने विवादित प्रश्नों पर चार-पांच विषय विशेषज्ञों से राय लेने के बाद हाईकोर्ट में जवाब दाखिल कर दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed