फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

उत्तर प्रदेश की रितु हैं ISRO के चंद्रयान-2 की मिशन डायरेक्टर, जानें कहां से की है पढ़ाई

Sun, 14 Jul 2019 11:12 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sun, 14 Jul 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
UP woman Ritu Karidhal is Mission Director if ISRO Chandrayan 2, Know her education, school, college
रितु करिधाल श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

ISRO का मून मिशन चंद्रयान-2 रविवार और सोमवार यानी 14 और 15 जुलाई 2019 की रात करीब 2.51 बजे लॉन्च होने वाला है। यह देश के लिए गौरव का पल होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश के लिए इन पलों की खुशी कुछ और ही होगी। क्योंकि इसरो के इस मून मिशन की लॉन्चिंग रितु करिधाल श्रीवास्तव के सुपरविजन में होगी जो उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए रितु कभी आईआईटी के पीछे नहीं भागीं। हम आगे आपको बता रहे हैं कि रितु ने किस स्कूल और कॉलेज से पढ़ाई की है और किस सादगी से इसरो की सीनियर साइंटिस्ट तक का सफर तय किया है...

UP woman Ritu Karidhal is Mission Director if ISRO Chandrayan 2, Know her education, school, college
रितु करिधाल श्रीवास्तव - फोटो : Youtube

रितु कहती हैं, 'तारों ने मुझे हमेशा अपनी ओर आकर्षित किया। मैं हमाशा सोचा करती थी कि अंतरिक्ष के अंधेरे के उस पार क्या है। विज्ञान मेरे लिए विषय नहीं जुनून था।' रितु ने इसरो में कई अहम प्रोजेक्ट किए। वह मंगलयान की डिप्टी ऑपरेशन डायरेक्टर भी रह चुकी हैं और इस प्रोजेक्ट को सबसे बड़ी चुनौती मानती हैं।

रितु की पढ़ाई

UP woman Ritu Karidhal is Mission Director if ISRO Chandrayan 2, Know her education, school, college
रितु करिधाल श्रीवास्तव - फोटो : Youtube

रितु कारिधाल का पालन-पोषण लखनऊ के ही मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ है। उन्होंने नवयुग गर्ल्स कॉलेज से इंटर करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। यहां उन्होंने फिजिक्स से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके बाद रितु ने GATE पास कर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेस (IISc) बेंगलुरू में दाखिला लिया। यहां रितु ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में डिग्री ली।  
वर्ष 1997 में रितु इसरो से जुड़ीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रितु का परिवार

UP woman Ritu Karidhal is Mission Director if ISRO Chandrayan 2, Know her education, school, college
रितु करिधाल श्रीवास्तव - फोटो : Ted.com

इतना ही नहीं यूजी व पीजी के बाद रितु ने लखनऊ विश्वविद्यालय से ही फिजिक्स में पीएचडी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। उन्हें अपने ही विभाग में पढ़ाने का मौका भी मिला। लेकिन उन्हें पीएचडी करते हुए छह महीने ही हुए थे कि उन्होंने गेट (GATE) क्वालिफाई कर लिया। फिर एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर्स के लिए बेंगलुरू चली गईं।

विज्ञापन
UP woman Ritu Karidhal is Mission Director if ISRO Chandrayan 2, Know her education, school, college
रितु करिधाल श्रीवास्तव - फोटो : Facebook

रितु लखनऊ में राजाजीपुरम की रहने वाली हैं। माता-पिता का निधन हो चुका है। माता-पिता के बाद रितु ने ही अपने छोटे भाई-बहन का ख्याल रखा। रितु के दो बच्चे भी हैं जिनका वह अच्छी तरह ध्यान रखती हैं। भाई रोहित कहते हैं, हमें नाज है अपनी बहन पर। वह निजी जीवन में जितनी पारंपरिक है, काम के मामले में उतनी ही प्रोफेशनल। ज्यादा कुछ कहने से बेहतर है कि हम देश के इस मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना करें।

14 जुलाईः जब भारत पर है पूरी दुनिया की नजर, जानें क्यों विज्ञान के नाम है ये दिन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed