उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्ती परीक्षा बहुत करीब है। इसके साथ ही अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लाखाें युवा दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। युवा अधिक से अधिक किताबें, ऑनलाइन माॅक टेस्ट, स्पीड टेस्ट का भी सहारा ले रहे हैं। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में सामान्य ज्ञान की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
UPPSC परीक्षा में काम आएंगे ये 50 सवाल, मिलेगी उत्तर प्रदेश की हर जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रश्न. राष्ट्रीय जलीय जीव गंगा डॉल्फिन राज्य के किन जिलों में पाई जाती हैं?
उत्तर: मिर्जापुर और सोनभद्र
प्रश्न. राज्य में लखनऊ के समीप किस वन में लुप्तप्राय प्रजातियों के लिए प्रजनन केंद्र की स्थापना की गई थी?
उत्तर: कुकरैल वन में
प्रश्न. राज्य का सबसे पुराना वन्य जीव विहार कौन-सा है?
उत्तर: चंद्रप्रभा
प्रश्न. उ.प्र. मे कौन-सा राष्ट्रीय उद्यान है?
उत्तर: दुधवा (टाइगर रिजर्व)
प्रश्न. राज्य के चिडियाघरों की दखभाल कौन करता है?
उत्तर: केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण
प्रश्न. राज्य में कुल कितने चिड़ियाघर हैं?
उत्तर: तीन
प्रश्न. राज्य के किन जिलों में तितली पार्क का निर्माण किया गया है?
उत्तर: लखनऊ और कानपुर
प्रश्न. राष्ट्रीय पक्षी मोर के सरंक्षण के लिए किस जिले में सरक्षण केंद्र की स्थापना की गई है?
उत्तर: मथुरा
प्रश्न. मगरमच्छ एवं घड़ियालों के लिए राज्य सरकार ने कौन-सी योजना चलाई है?
उत्तर: घड़ियाल प्रजनन एवं पुनर्वास योजना
प्रश्न. उत्तर प्रदेश के जनपद इटवा में बब्बर शेर प्रजनन केंद्र एवं लॉयन सफारी पार्क किस से अभिप्रेरित होकर विकसित किया गया है?
उत्तर: इंग्लैंड के लांगलीट सफारी से
प्रश्न. राज्य में लाल बहोशी पक्षी विहार किस जिले में है?
उत्तर: कन्नौज
प्रश्न. राज्य का सबसे छोटा पक्षी विहार किस जिले में है?
उत्तर: अलीगढ़
प्रश्न. राय बरेली में स्थापित पक्षी विहार का नाम क्या है?
उत्तर: समसपुर पक्षी विहार
प्रश्न. राज्य के प्रतापगढ़ में स्थापित पक्षी विहार का क्या नाम है?
उत्तर: डॉ. भीमराव अंबेडकर पक्षी विहार
प्रश्न. सांडी पक्षी विहार उत्तर प्रदेश के किस जिले में है?
उत्तर: हरदोई
प्रश्न. राज्य में मक्के का सर्वाधिक उत्पादन किस जिले में किया जाता है?
उत्तर: बहराइच
प्रश्न. उत्तर प्रदेश में चने का सर्वाधिक उत्पादन किस जिले में होता है?
उत्तर: झांसी
प्रश्न. राज्य में जौ की प्रति हेक्टेयर खेती सर्वाधिक किस जिले में होती है?
उत्तर: एटा
प्रश्न. राज्य में वर्ष 2017-18 में भारत के समग्र खाद्यान उत्पादन का कितने प्रतिशत उत्पादन किया?
उत्तर: 18 प्रतिशत (लगभग)
प्रश्न. राज्य का चावल उत्पादन में देश में कौन-सा स्थान है?
उत्तर: दूसरा