UP Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से उत्तर प्रदेश बोर्ड की कक्षा दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा जारी है। इस साल 50 लाख से अधिक की संख्या में छात्र बोर्ड परीक्षा में भाग ले रहे हैं। अमर उजाला बीते कई दिनों से बोर्ड परीक्षा के विभिन्न विषयों की परीक्षा के टिप्स और मॉडल पेपर आदि आपको उपलब्ध करवा रहा है। आज हम आपके लिए लाएं हैं बारहवीं कक्षा के रसायन शास्त्र यानी केमिस्ट्री के विषय के लिए परीक्षा टिप्स...
2 of 8
UP Board Exam 2022
- फोटो : Amar Ujala
UP Board Exam 2022: इस तारीख को होनी है परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बारहवीं कक्षा के रसायन शास्त्र यानी केमिस्ट्री के विषय की परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए किया जाएगा। रसायन शास्त्र की परीक्षा शाम की पाली में होनी है। जिन छात्रों ने विज्ञान संकाय में अपना आवेदन किया है, वह इस परीक्षा में शामिल होंगे।
3 of 8
UP Board Exam 2022
- फोटो : Amar Ujala
UP Board Exam 2022: स्कोरिंग विषय है केमिस्ट्री
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे छात्र इस बात का ध्यान रखें कि केमिस्ट्री परीक्षा में एक स्कोरिंग विषय है। अगर सही तरीके से तैयारी कर के परीक्षा में भाग लिया जाए तो आप बोर्ड परीक्षा में अपने प्रतिशत को बढ़ा सकते हैं। इसलिए छात्र पूरे फोकस और तैयारी के साथ ही इस परीक्षा में शामिल हो। हम आपको इस खबर में इसी तैयारी के कुछ जरूरी टिप्स देंगे।
4 of 8
UP Board Exam 2022
- फोटो : Social Media
UP Board Exam 2022: सिलेबस में हुई है कटौती
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कोरोना महामारी से छात्रों की पढ़ाई को हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए इस साल परीक्षा के सिलेबस में कटौती की है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर सिलेबस को चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा 50-20-30 के पैटर्न में होगी। परीक्षा में 50 अंकों के लिखित प्रश्न, 20 अंकों के बहुवैकल्पिक प्रश्न होंगे। इसके अलावा छात्रों को 30 अंक आंतरिक परीक्षा के आधार पर दिए जाएंगे। छात्रों को परीक्षा में 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
5 of 8
UP Board Exam 2022
- फोटो : Amar Ujala
UP Board Exam 2022: मॉडल पेपर से करें तैयारी
यूपी बोर्ड की ओर से छात्रों की सहूलियत के लिए विभिन्न विषयों की परीक्षा के मॉडल पेपर जारी किए गए हैं। छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा के पैटर्न को समझ कर अपनी तैयारी को बेहतर कर सकते हैं। हम आपको नीचे आसान स्टेप्स में मॉडल पेपर को डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।
कमेंट
कमेंट X