फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

यूपी बोर्ड 2021 : सीधे पास होंगे कक्षा 12वीं के छात्र! जानिए माध्यमिक शिक्षा परिषद का नया आदेश

Tue, 25 May 2021 08:53 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 25 May 2021 08:53 PM IST
सार

UP Board Exam 2021 UPMSP : माध्यमिक शिक्षा परिषद दोतरफा तैयारी करने में जुटी है। जैसे ही उत्तर प्रदेश शासन की ओर से परीक्षाओं को लेकर अंतिम फैसला किया जाएगा। वैसे ही बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षाओं के रिजल्ट को जारी करने के लिए अपनी योजना का खुलासा करेगा।

विज्ञापन
UP Board Exam 2021 UPMSP Now ask to upload 12th Pre Board and Half yearly Marks along 11th Result UP Board 10th 12th Exam Result
UP Board 10th 12th Exam - फोटो : Amar Ujala Graphics

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच देश के सबसे बड़े स्कूल शिक्षा बोर्ड वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर संशय की बढ़ता जा रहा है। इसी बीच, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से एक नया आदेश जारी हुआ है। इससे चहुंओर कयासबाजी एक बार फिर बढ़ गई हैं कि 10वीं के साथ ही 12वीं के छात्रों को भी सीधे पास किया जा सकता है।


क्योंकि, यूपी बोर्ड की ओर से पहले हाईस्कूल और अब इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की 12वीं के छमाही व प्री बोर्ड परीक्षा के अंक मांगे गए हैं। बोर्ड ने इन छात्रों के 11वीं के छमाही एवं वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक एवं पूर्णांक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर 28 मई, 2021 तक अपलोड करने का निर्देश दिया है। 
इस आदेश के बाद, माना जा रहा है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद दोतरफा तैयारी करने में जुटी है। जैसे ही उत्तर प्रदेश शासन की ओर से परीक्षाओं को लेकर अंतिम फैसला किया जाएगा। वैसे ही बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षाओं के रिजल्ट को जारी करने के लिए अपनी योजना का खुलासा करेगा।

UP Board Exam 2021 UPMSP Now ask to upload 12th Pre Board and Half yearly Marks along 11th Result UP Board 10th 12th Exam Result
UP Board Exam 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

साथ ही संभावना यह है कि अगर 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं हुई तो रिजल्ट उत्तर पुस्तिकाओं की जांच से तैयार होगा। यदि परीक्षाएं नहीं रद्द हुई तो रिजल्ट बोर्ड की आगे दी गई योजनानुसार घोषित किया जाएगा।  माध्यमिक शिक्षा परिषद दोनों तरह से तैयार है।
इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से पहले सभी स्कूलों को हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के छमाही, प्री बोर्ड परीक्षा और नौवीं कक्षा के अंकों का विस्तृत विवरण अपलोड करने का निर्देश दिया गया था।
लेकिन अब अब इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के भी प्री-बोर्ड परीक्षा के अंक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होंगे। साथ ही उनके कक्षा 11 की छमाही व वार्षिक परीक्षा का भी प्राप्तांक अपलोड करना होगा। 


UP Board Exam 2021 UPMSP Now ask to upload 12th Pre Board and Half yearly Marks along 11th Result UP Board 10th 12th Exam Result
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश शासन की ओर अभी तक राज्य में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं पर कोई आधिकारिक निर्णय नहीं किया गया है। इससे 56 लाख से अधिक परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के साथ ही लाखों की शिक्षकों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। इस बीच, देशभर में इम्तिहान रद्द करने की मांग भी जोर पकड़ रही है। 
देश के तमाम विपक्षी दलों के नेता भी इसका समर्थन कर चुके हैं। राज्य सरकार की ओर से फिलहाल, यही जानकारी दी गई है कि जून के प्रथम सप्ताह तक परीक्षाओं के संबंध में शासनादेश के बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board Exam 2021 UPMSP Now ask to upload 12th Pre Board and Half yearly Marks along 11th Result UP Board 10th 12th Exam Result
यूपी बोर्ड : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics

उत्तर प्रदेश बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि फरवरी में बोर्ड की ओर से जारी एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार प्री बोर्ड परीक्षा कराई गई थी। स्कूल 2021 की इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों की फरवरी में हुई प्री बोर्ड परीक्षा के अंक, इन परीक्षार्थियों के 11वीं के वार्षिक एवं छमाही परीक्षा के अंक 28 मई तक वेबसाइट पर अपलोड कर दें। इसके साथ 2021 में कक्षा 11की कृषि भाग-1 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की 2020-21 में हुई छमाही परीक्षा के अंक भी 28 मई तक वेबसाइट पर अपलोड कर दें। 
 

विज्ञापन
UP Board Exam 2021 UPMSP Now ask to upload 12th Pre Board and Half yearly Marks along 11th Result UP Board 10th 12th Exam Result
up board 2021 exam - फोटो : अमर उजाला
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed