Calculate UP Board 10th 12th Result 2022 Percentage: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए कर दिए गए हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों के सामने एक परेशानी आ जाती है। यह परेशानी है अपने रिजल्ट का पास प्रतिशत यानी पर्सेंटेज निकालने की है। क्योंकि जो भी आप से रिजल्ट के बारे में बात करेगा तो यही सवाल करेगा कि कितनी पर्सेंट बनीं?
UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड रिजल्ट में कैसे कैलकुलेट होगी 10वीं-12वीं की पर्सेंटेज? जानें आसान फॉर्मूला
UP Board 10th 12th Result 2022: रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के सामने एक परेशानी आ जाती है। यह परेशानी है अपने रिजल्ट का पास प्रतिशत यानी पर्सेंटेज निकालने की है।
कहां देख पाएंगे यूपी बोर्ड के नतीजे?
यूपी बोर्ड के रिजल्ट 18 जून को जारी कर दिए गए हैं। यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आप सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम पर अपने नतीजे देख पाएंगे। इतना ही Results.AmarUjala.Com पर रजिस्ट्रेशन करके आप अपना कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट अपने मोबाइल पर भी पा सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम यूपीएमएसपी की वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर अपलोड किए जाएंगे।
कुल प्राप्तांक और कुल अंकों का पता लगाएं
यूपी बोर्ड परिणाम 2022 के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट प्रतिशत की गणना करने के लिए सबसे पहले छात्रों को मार्कशीट में दिए गए प्राप्तांकों को जोड़कर उनका योग यानी सम या टोटल करना है। ऐसा करने के बाद आपको कुल अंकों का पता लगाना है। इसका आसान तरीका है कि सभी विषयों के अधिकतम अंक जोड़ कर कुल अंकों का पता कर लें। अब आपके पास दो संख्याएं हैं एक कुल प्राप्तांक और दूसरी कुल अंक। अब बात करते हैं फॉर्मूले की।
UP Board रिजल्ट 2022 संबंधी और अन्य लेटेस्ट खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए वेबसाइट Amarujala.Com विजिट करें।
यूपी बोर्ड रिजल्ट का प्रतिशत जानने के लिए छात्रों को यूपी बोर्ड परीक्षा के सभी विषयों में से जितने अंक मिले हैं, तो उसे कुल अंकों से विभाजित करना होगा और फिर 100 से गुणा करना होगा। फॉर्मूले को ऐसे समझें - {(प्राप्तांक / कुल अंक) × 100}।
वहीं, मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं - 12वीं का रिजल्ट मोबाइल पर पाने के लिए यहां results.amarujala.com क्लिक करें।
इस उदाहरण से समझें 12वीं का पर्सेंटेज निकालना
- उदाहरण के लिए यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं में पांच विषय हैं।
- पांचों विषय के पेपर के पूर्णांक 100-100 हैं। यानी कुल अंक या कुल पूर्णांक 500 होते हैं।
- अब किसी छात्र को सभी विषयों में कुल मिलाकर 400 अंक मिले हैं तो उन 400 अंकों को कुल अंक या कुल पूर्णांक 500 से विभाजित करना है।
- जैसे (400/500) = 0.80 हुआ। अब इसे 100 से गुणा कर दें तो यह 80 हो जाएगा।
- अर्थात उस छात्र को 80 फीसदी मार्क्स मिले हैं।

कमेंट
कमेंट X