फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

The Kashmir Files Impact: कश्मीरी पंडितों के बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा, कश्मीर फाइल्स देखने के बाद लिया फैसला

Sun, 01 May 2022 09:32 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 01 May 2022 09:32 PM IST
सार

The Kashmir Files Impact Free Education to Children of Kashmiri Pandits: द कश्मीर फाइल्स फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बाद से ही उसका प्रभाव लोगों के दिल और दिमाग से उतर नहीं रहा है। इसका प्रभाव शिक्षा समाज के विविध क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
The Kashmir Files Impact Institute Announce to give Free Education to Children of Kashmiri Pandits
The Kashmir Files - फोटो : Facebook/Himanta_Biswa_Sarma

The Kashmir Files Impact: द कश्मीर फाइल्स फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बाद से ही उसका प्रभाव लोगों के दिल और दिमाग से उतर नहीं रहा है। इसका प्रभाव शिक्षा समाज के विविध क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। फिल्म देखने के बाद लोगों के दिलों में कश्मीरी पंडितों और कश्मीरी विस्थापितों के प्रति सहानुभूति का ज्वार भी उमड़ रहा है। इसी क्रम में दक्षिण भारत में फिल्म की रिलीज के बाद एक शिक्षण संस्थान ने अपने यहां कश्मीरी पंडितों और विस्थापितों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का एलान किया है। 

The Kashmir Files Impact Institute Announce to give Free Education to Children of Kashmiri Pandits
The Kashmir Files - फोटो : Facbook/Vinay_dixit

देश में ही शरणार्थी बनकर कहीं और बसने को मजबूर हुए थे

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर तालुक में स्थित शैक्षणिक संस्थान अंबिका महाविद्यालय की ओर से घोषणा की गई है कि उनके यहां उन कश्मीरी पंडितों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी, जो न केवल अपनी मातृभूमि से विस्थापित हो गए थे बल्कि देश में ही शरणार्थी बनकर कहीं और बसने को मजबूर हो गए थे। संस्था के संयोजक सुब्रमण्य नट्टोज ने पुत्तूर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की। 
 

The Kashmir Files Impact Institute Announce to give Free Education to Children of Kashmiri Pandits
द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री। - फोटो : सोशल मीडिया

द कश्मीर फाइल्स' देखने के बाद किया जम्मू का दौरा

नट्टोज ने बताया कि वह फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के बाद कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा से प्रभावित हुए हैं। इसके बाद उन्होंने जम्मू का दौरा किया और उनकी स्थिति का अध्ययन करने के बाद सभी विस्थापित कश्मीरी पंडितों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का निर्णय लिया। नट्टोज ने बताया कि उन्होंने कश्मीरी छात्रों को छठी कक्षा से स्नातक तक की मुफ्त शिक्षा देने की योजना बनाई है। उनके लिए मुफ्त छात्रावास सुविधा भी दी जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files Impact Institute Announce to give Free Education to Children of Kashmiri Pandits
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

चार छात्रों को दिया जा चुका दाखिला

नट्टोज ने बताया कि संस्थान में एक छात्र की शिक्षा की लागत लगभग 80,000 रुपये होगी और छात्रावास समेत अन्य प्रदान की जाने वाली सुविधाओं पर एक वर्ष में 50,000 रुपये खर्च होंगे। ये सभी कश्मीरी पंडितों के बच्चों के लिए संस्थान द्वारा वहन की जाएगी। संस्थान के संयोजक नट्टोज ने बताया कि योजना के तहत कश्मीरी पंडितों के चार बच्चों को पहले ही संस्था में दाखिला दिया जा चुका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed