😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
Study Abroad MBBS 2025: Planning to Study Medicine Abroad? Don’t Miss These Crucial Checks Before Admission
{"_id":"68427d0e925f1c167b0f7975","slug":"study-abroad-mbbs-2025-planning-to-study-medicine-abroad-don-t-miss-these-crucial-checks-before-admission-2025-06-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Study Abroad: विदेश से करना है MBBS? दाखिला लेने से पहले जांचें ये जरूरी बातें, नहीं तो हो सकता है पछतावा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Study Abroad: विदेश से करना है MBBS? दाखिला लेने से पहले जांचें ये जरूरी बातें, नहीं तो हो सकता है पछतावा
जितेंद्र सिंह, करियर काउंसलर
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:07 AM IST
सार
Medical Studies from Abroad: कई छात्र विदेश से डॉक्टरी की पढ़ाई करने का भी मन बनाते हैं। हालांकि, अभी नीट के परिणाम आने बाकी हैं। ऐसे में, अगर आपके मन में भी विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करने का विचार आ रहा है, तो आपको कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहराई से विचार-विमर्श करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
Study Abroad
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
MBBS Admission Abroad: हाल ही में नीट (यूजी) की परीक्षा खत्म हुई है, जिसके जरिये बहुत से विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना संजोए हुए हैं। विदित है कि देश में सरकारी व निजी कॉलेजों में मेडिकल सीटों की संख्या सीमित है, इसलिए प्रतिस्पर्धा बहुत ज्यादा है। जाहिर है कि हर अभ्यर्थी को मनपसंद कॉलेज नहीं मिल सकता। इसी वजह से कई छात्र विदेश से डॉक्टरी की पढ़ाई करने का भी मन बनाते हैं। हालांकि, अभी नीट के परिणाम आने बाकी हैं। ऐसे में, अगर आपके मन में भी विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करने का विचार आ रहा है, तो आपको कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहराई से विचार-विमर्श करना चाहिए। इससे कॅरिअर और भविष्य को सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से मान्यता
सुनिश्चित करें कि विदेशी मेडिकल कॉलेज को उस देश की मेडिकल काउंसिल, सरकारी निकाय या फिर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) अथवा अन्य प्रतिष्ठित वैश्विक चिकित्सा संगठनों से मान्यता प्राप्त हो। सुनिश्चित करें कि देश-विदेश में संस्थान की प्रतिष्ठा व रैंकिंग अच्छी हो। पढ़ाई की गुणवत्ता जानने के लिए पूर्व छात्रों की सफलता के आंकड़े जानना आवश्यक है।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
कोर्स का तुलनात्मक अध्ययन
विदेशी कोर्स की भारतीय पाठ्यक्रम से तुलना करें। देखें कि क्या पाठ्यक्रम में आवश्यक विषय और नैदानिक अनुभव शामिल हैं? यदि शिक्षा की भाषा अंग्रेजी के अलावा कोई दूसरी है, तो सुनिश्चित करें कि आप उस भाषा में सहज हों या उसे सीखने के लिए कॉलेज से पर्याप्त सहायता मिले। प्रोफेसरों और शिक्षकों की योग्यता व अनुभव आदि के बारे में भी जानकारी हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Medical, Doctor
- फोटो : freepik
वित्तीय सहायता या छात्रवृत्ति
ट्यूशन फीस, रहने का खर्च, भोजन, यात्रा, बीमा और अन्य विभिन्न खर्चों सहित पढ़ाई की पूरी लागत का आकलन करें। पता लगाएं कि संस्थान या अन्य संगठन भारतीय छात्रों के लिए कोई वित्तीय सहायता या छात्रवृत्ति प्रदान करते हैं या नहीं? फीस और लोन की भुगतान की शतों और किश्तों के विकल्पों को भी समझें।
विज्ञापन
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
प्रवेश प्रक्रिया और पात्रता मानदंड
कॉलेज में प्रवेश के लिए जरूरी पात्रता मानदंडों पर भी ध्यान दें। पता लगाएं कि दाखिले के लिए कोई परीक्षा या साक्षात्कार आयोजित किया जाता है या नहीं? यदि हां, तो उसकी तैयारी करें। छात्रावास की सुविधा से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करें। इसके अलावा, किसी भी एजेंट पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। उनकी पृष्ठभूमि, अनुभव और सफलता दर की जांच जरूर कर लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X