फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

हरियाणा: 1 फरवरी से खुलेंगे छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल, ये रहेगी टाइमिंग

Sat, 30 Jan 2021 10:33 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 30 Jan 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
Schools in Haryana to reopen for Classes 6 to 8 from Feb 1
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

हरियाणा में छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल 1 फरवरी से खुलेंगे। इस बात की जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश में दी गई है। शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया है कि छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल अगले महीने की एक तारीख से खुलेंगे और कक्षाओं का संचालन सुबह 10 से दोपहर 1.30 बजे के बीच होगा।


इसे भी पढ़ें-सिक्किम: सरकार ने दिया स्कूलों के पाठ्यक्रम में 11 स्थानीय भाषाओं को शामिल करने का निर्देश

Schools in Haryana to reopen for Classes 6 to 8 from Feb 1
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

छात्रों को डॉक्टर से लाना होगा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
बता दें कि सूबे में पिछले साल मार्च से ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया था और छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी। अब शिक्षा विभाग ने एक फरवरी से फिर से छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को खोलने का निर्देश जारी किया है। छात्रों को स्कूल आने के लिए स्वास्थ्य केंद्र से एक प्रमाण पत्र लाना होगा कि उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं है, तभी उनको स्कूल आने दिया जाएगा। हालांकि, अभी शिक्षा विभाग ने प्राइमरी स्कूलों को खोलने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है।

इसे भी पढ़ें-मौत के 19 साल बाद भी सुर्खियों में अमेरिकी पत्रकार; पाकिस्तान भी परेशान, पढ़िए पूरा मामला
 

Schools in Haryana to reopen for Classes 6 to 8 from Feb 1
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

छठी से लेकर आठवीं तक के छात्रों के लिए स्कूलों को खोलने वाला निर्णय शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, मौलिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला परियोजना समन्वयक को जारी कर दिया है।  सूबे के शिक्षा विभाग ने यह भी कहा है कि जो छात्र पिछले 10 महीनों के दौरान ऑनलाइन मोड के माध्यम से अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए  हैं, वे पहले की तरह आगे भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Schools in Haryana to reopen for Classes 6 to 8 from Feb 1
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

शिक्षा विभाग ने कहा कि स्कूलों को कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए खोला जाएगा। छात्रों को कक्षाओं में सुरक्षित शारीरिक दूरी, फेस मास्क और सैनिटाइजर संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed