हरियाणा में छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल 1 फरवरी से खुलेंगे। इस बात की जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश में दी गई है। शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया है कि छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल अगले महीने की एक तारीख से खुलेंगे और कक्षाओं का संचालन सुबह 10 से दोपहर 1.30 बजे के बीच होगा।
हरियाणा: 1 फरवरी से खुलेंगे छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल, ये रहेगी टाइमिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों को डॉक्टर से लाना होगा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
बता दें कि सूबे में पिछले साल मार्च से ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया था और छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी। अब शिक्षा विभाग ने एक फरवरी से फिर से छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को खोलने का निर्देश जारी किया है। छात्रों को स्कूल आने के लिए स्वास्थ्य केंद्र से एक प्रमाण पत्र लाना होगा कि उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं है, तभी उनको स्कूल आने दिया जाएगा। हालांकि, अभी शिक्षा विभाग ने प्राइमरी स्कूलों को खोलने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है।
इसे भी पढ़ें-मौत के 19 साल बाद भी सुर्खियों में अमेरिकी पत्रकार; पाकिस्तान भी परेशान, पढ़िए पूरा मामला
छठी से लेकर आठवीं तक के छात्रों के लिए स्कूलों को खोलने वाला निर्णय शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, मौलिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला परियोजना समन्वयक को जारी कर दिया है। सूबे के शिक्षा विभाग ने यह भी कहा है कि जो छात्र पिछले 10 महीनों के दौरान ऑनलाइन मोड के माध्यम से अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए हैं, वे पहले की तरह आगे भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
शिक्षा विभाग ने कहा कि स्कूलों को कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए खोला जाएगा। छात्रों को कक्षाओं में सुरक्षित शारीरिक दूरी, फेस मास्क और सैनिटाइजर संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
कमेंट
कमेंट X