हमारे देश में सिंगल पैरेंट, लिव-इन और होमो-सेक्सुअल रिलेशनशिप जैसी चीजों को मान्यता मिल चुकी है। लेकिन अब भी जगह-जगह लोगों को इसका विपरीत परिणाम झेलना पड़ रहा है। ऐसी ही एक घटना कुछ दिनों पहले मुंबई में हुई। स्कूल में एक बच्चे का एडमिशन सिर्फ इसलिए रद्द कर दिया गया क्योंकि उसकी मां एक सिंगल पैरेंट है। आगे पढ़ें पूरी घटना के बारे में...
स्कूल में नहीं मिला एडमिशन, तो मां ने टिकटॉक पर बनाया ऐसा वीडियो कि प्रिंसिपल को मांगनी पड़ी माफी
मुंबई के वाशी स्थित संत लॉरेंस स्कूल में 27 वर्षीय सुजाता अपने 7 साल के बच्चे को एडमिशन दिलाने ले गई थीं। लेकिन वहां प्रिंसिपल ने सुजाता के सिंगल पैरेंट होने के कारण साफ तौर पर बच्चे को एडमिशन देने से मना कर दिया। अच्छी बात ये रही कि सुजाता ने इस घटना का टिकटॉक पर वीडियो बना लिया।
सुजाता का बनाया यह वीडियो 13 जून को धीरे-धीरे वायरल होने लगा। इसके बाद कुछ लोगों ने इस वीडियो के साथ पीएम नरेंद्र मोदी, स्मृति ईरानी, देवेंद्र फडनवीस सहित अन्य लोगों को टैग करते हुए ट्वीट भी किया।
वायरल होने के बाद वीडियो और इस घटना की जानकारी शिक्षा विभाग तक पहुंची। इसके बाद नवी मुंबई के शिक्षा विभाग ने स्कूल को एक नोटिस जारी कर जवाब मांगा। इस नोटिस के बाद प्रिंसिपल ने विभाग को माफी मांगते हुए एक पत्र लिखा और आश्वासन दिया कि अब वो बच्चे को एडमिशन दे देंगे।
आगे देखें टिकटॉक का वो वायरल वीडियो, जिसपर प्रिंसिपल को मांगनी पड़ी माफी...
सुजाता के अनुसार, स्कूल पहले तो बच्चे को एडमिशन देने के लिए मान गया था। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि वह सिंगल पैरेंट हैं, प्रिंसिपल सायरा केनेडी ने एडमिशन से यह कहते हुए मना कर दिया कि सिंगल पैरेंट के बच्चों को हैंडल करना मुश्किल होता है।
@narendramodi @DrRPNishank @smritiirani @Dev_Fadnavis @TawdeVinod Is there any law which states that children of Single Parents should be prohibited from Education? RTE,2009 prohibits any kind of screening procedures for admission of children, and then also this is happening. pic.twitter.com/vCapd0ID61
— KUNAL PATIL (@KUNALPA25129276) June 13, 2019
कमेंट
कमेंट X